Placeholder canvas

RR vs DC: ऋषभ पंत ने जीता टाॅस, दिल्ली कैपिटल्स में हुए दो बड़े बदलाव, जानें प्लेइंग-11

RR vs DC: आईपीएल 2022 का 58वां मुकाबला आज, 11 मई को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। ये रोमांचक मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा है।

गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2022 में आज दूसरी बार आमने-सामने हैं। इससे पहले जब दोनों के बीच मुकाबला हुआ था, तब दिल्ली कैपिटल्स को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 15 रन से हार झेलनी पड़ी थी।

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टाॅस

बात अगर टाॅस रिपोर्ट की करें तो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसे में अब राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आएगी।

दिल्ली में 2 तो राजस्थान टीम में हुआ एक बड़ा बदलाव

आज के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में दो बड़े बदलाव हुए हैं। रिपल पटेल और खलील अहमद की जगह ललीत यादव और चेतन साकरिया को मौका मिला है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान राॅयल्स टीम के स्टार खिलाड़ी शिमरोन हेटमायर अपने बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश गए हैं। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में रासी वान डर डुसेन को टीम में शामिल किया गया है।

ऐसा रहा आईपीएल 2022 में अब तक दोनों टीमों का प्रदर्शन

DC vs RR

अगर आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के अब तक के प्रदर्शन को लेकर बात करें तो एक तरफ जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2022 में अब तक कुल 11 मुकाबले खेलकर 7 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है तो वहीं 4 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी अब तक कुल 11 मैच खेल चुके हैं, जिसमें से 5 मुकाबले में जीत और 6 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

मौजूदा समय में दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2022 के प्वाइंट टेबल में 10 अंक के साथ पांचवे नंबर पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम 14 अंक के साथ तीसरे पायदान पर मौजूद है।

ये है राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन :

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रॉसी वैन डेर डूसेन, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।

ये है दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन :

डेविड वार्नर, श्रीकर भारत, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, चेतन साकरिया, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे।

ये भी पढ़ें- IPL 2022: गुजरात के बाद ये 3 टीमें है प्लेऑफ में पहुंचने की सबसे प्रबल दावेदार, जानिए पॉइंट टेबल का हाल