Placeholder canvas

RR vs RCB मैच में बने कुल 18 एतिहासिक रिकाॅर्ड, रजत पाटीदार ने किया कमाल तो जोस बटलर ने रचा इतिहास

आईपीएल 2022 का दूसरा क्वालिफायर मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान राॅयल्स ने 7 विकेट से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर आईपीएल के फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका मुकाबला गुजरात टाइंटस से होगा।

जीत के हीरो रहे Jos Buttler ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। जोस बटलर ने 60 गेंद का सामना करते हुए 176 के स्ट्राइक रेट से 106 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 6 छक्के निकले।

RR vs RCB के बीच मैच में बने कुल 18 रिकॉर्ड

1. रजत पाटीदार सुरेश रैना और केन विलियमसन के बाद आईपीएल सीजन के एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 दोनों में 50+ स्कोर करने वाले इतिहास के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

2. आईपीएल प्लेऑफ़ में एक सीज़न में सर्वाधिक रन

195  जॉस बटलर

90 – डेविड वार्नर (2016)

170 – रजत पाटीदार (2022)*

3. मोहम्मद सिराज आईपीएल के एक सीजन में 30 छक्के खाने वाले इतिहास के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

4. Jos Buttler विराट कोहली और डेविड वार्नर के बाद आईपीएल सीजन में 750+ रन बनाने वाले इतिहास के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

5. विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट इतिहास में 150 कैच पूरे किए।

6. वानिंदु हसरंगा ने पीछले 7 पारियों में 6 बार संजू सैमसन का विकेट लिया है।

7. वानिंदु हसरंगा के पास अब आईपीएल को पर्पल कैप है।

8. Jos Buttler ने अपने आईपीएल करियर में 4 शतक सहित 20+ पचास से अधिक स्कोर पूरे किए हैं।

9. ग्लेन मैक्सवेल ने अपने आईपीएल करियर में 125 छक्के पूरे कर लिए हैं।

10. एक आईपीएल सीज़न में सर्वाधिक 50+ स्कोर

11 : विराट कोहली (2016)
09 : डेविड वार्नर (2016)
09 : डेविड वार्नर (2019)
08 : क्रिस गेल (2012)
08 : केन विलियमसन (2018)
08 : जोस बटलर (2022)*

11. संजू सैमसन ने आईपीएल में बतौर विकेटकीपर आज अपने 50 कैच पूरे किए।

12. रजत पाटीदार ने आज टी 20 क्रिकेट में अपने 50 छक्के पूरे किए।

13. जॉस बटलर ने आज टी 20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए। ऐसा करने वाले वह इंग्लैंड के तीसरे खिलाड़ी बने।

14. रजत पाटीदार ने आज टी 20 क्रिकेट में अपने 100 चौके पूरे किए।

15. संजू सैमसन ने आईपीएल में अपने 3500 रन पूरे किए।

16. प्रसिद्ध कृष्णा ने आज अपना 50 वा आईपीएल मैच खेला।

17. वानिंदु हसरंगा आईपीएल सीजन में 30 छक्के खाने वाले इतिहास के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

18. जॉस बटलर ने एक ही सीजन में सबसे ज्यादा 4 शतक लगा कर विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है