Placeholder canvas

6,6,6,6,6,6,6,6,6…..ऋतुराज गायकवाड़ ने लगाई छक्कों की झड़ी, 184 की स्ट्राइक रेट से ठोके 92 रन

2021 के ऑरेंज कैप होल्डर ऋतुराज गायकवाड़ ने इस साल के आईपीएल का शानदार आगाज कर अपनी मंशा साफ करदी हैं। ऋतुराज ने आज एक के बाद एक छक्के लगाए।

उनको चुप करना किसी भी गेंदबाज के लिए मुश्किल नज़र आया। पहले से ही अंदेशा लगाया जा रहा था कि धोनी का चहेता ये खिलाड़ी इस साल के आईपीएल में येलो आर्मी के लिए तुरुप का इक्का होगा। ठीक वैसा ही हुआ। उन्होंने मात्र 50 गेंद पर 92 रन बनाए।

छक्के पर डील करते रहे ऋतुराज गायकवाड़, मात्र 23 गेंद पर पूरा किया अर्धशतक

ऋतुराज ने पहले ही ओवर से अपने इरादे साफ कर दिए थे। उन्होंने जो बाउंड्री लगाना शुरू किया वह देखने लायक था। उन्होंने बड़े बड़े शॉट्स तो लगाए। उनके शॉट्स में ताकत तो थी साथ ही तकनीक भी। ये ही कारण था कि हर गेंदबाज उनके सामने बेबस नज़र आया।

ये भी पढ़ें- धोनी की टीम को लगा बड़ा झटका, 95 विकेट चटकाने वाले मैच विनर गेंदबाज आईपीएल 2023 से हुआ बाहर

दूसरे छोर से शुरुआती विकेट गिरते रहे पर इससे ऋतुराज के गेम पर कोई फरक नहीं पड़ा। जिसका नतीजा ये कि गायकवाड़ ने मात्र 23 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। अपने अर्धशतक तक पहुंचने पर वह 5 छक्के लगा चुके थे।

8 रन से शतक बनाने से चुके, अलजारी जोसेफ ने किया आउट

ऋतुराज ने मात्र 50 गेंद पर 92 रन बनाए। उन्हें अल्जारी की गेंद पर शुभामन गिल ने शानदार कैच पकड़ कर आउट किया।इस दौरान उन्होंने 9 छक्के और 4 चौके लगाए। उन्होंने 184 की रन रेट से रन बनाए। अगर कहा जाए वह टीम के एक मात्र योद्धा रहे तो गलत नहीं होगा।

उनकी आतिशी बल्लेबाजी के चलते टीम ने मात्र 17.1 ओवर पर 151/5 रन बना लिए थे। पर उन्हें अन्य बल्लेबाज़ों का साथ नहीं मिला जिसके चलते वह अंत में थोड़ा दबाव में नज़र आए। आपको बता दे 2021 में ऋतुराज ऑरेंज कैप होल्डर थे। उसके बाद उन्हें डायरेक्ट भारतीय टीम में भी जगह मिली थी। पर टीम ने उन्हें इतने मौके कभी नहीं मिले। पर उन्होंने फिर अपनी दावेदारी ठोक दी हैं।

ये भी पढ़ें- गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी ने गेंद से मचाया कहर, एक ओवर में 3 विकेट झटक पलटा मैच का रूख, सनराइजर्स के कप्तान की टीम हारी