Placeholder canvas

प्रियंका गांधी पर साध्वी निरंजन का वार, कहा- नाम बदलकर रख लें ‘फिरोज प्रियंका’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भगवा कपड़े को लिखकर निशाना साधने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर अब भारतीय जनता पार्टी के नेता के निशाने पर आ चुकी है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी की ओर से केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि, “प्रियंका को गांधी नाम छोड़ देना चाहिए और प्रियंका फिरोज रखना चाहिए।”
मीडिया से किए गए बातचीत में साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भगवा रंग का अर्थ प्रियंका गांधी को समझ में नहीं आता क्योंकि वह नकली गांधी है। उन्हें अपने नाम से गांधी हटा लेना चाहिए और उसकी जगह पर फिरोज प्रियंका कर लेना चाहिए।योगी सरकार लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है। ऐसे में प्रियंका गांधी को किस तरह की समस्या है।”

prityanak gandhi

अपनी बात को जारी रखते हुए केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ने कहा कि, “जिस तरह वह आग लगाने वालों का समर्थन कर रही हैं, वह बापू की सोच नहीं है। जिस कानून को लेकर प्रियंका जी विरोध कर रही हैं। उन्हें इस बात का मतलब पता होना चाहिए कि ये पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का कानून है।

जानकारी के लिए आपको बता दें, हाल ही में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा था कि, “देश के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार दिख रहा है, जब एक सीएम ने कहा कि बदला लिया जाएगा। यह देश कृष्‍ण और भगवान राम का है जो करुणा के प्रतीक हैं।”

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवा धारण किया हुआ है। भगवा आपका नहीं है, यह हिंदू धर्म का है, जिसमें हिंसा और रंज का कोई स्‍थान नहीं है।”