गूगल की नौकरी छोड़ खोली समोसे की दुकान, बॉलीवुड के सितारे भी हैं इनके मुरीद

गूगल  में जॉब मिलना आसान नहीं है लेकिन ऐसा शख्स है जिसने गूगल की नौकरी छोड़ दी और ये नौकरी उसने समोसे बेचने के लिए छोड़ी है। वहीं इस नौकरी के बाद वो इतना सफ़ल हुआ कि उसके खाने की चर्चा बॉलीवुड तक पहुंच गई।

गूगल की जॉब छोड़ने वाले जिस शख्स की हम बात कर रहे है वो शख्स मुनाफ़ कपाडिया है और उन्होने The Bohri Kitchen के नाम से लोगों को खाना खिलाना शुरू हुआ और धीरे-धीरे उनके फ़ैन्स में बड़े-बड़े लोगों के नाम जुड़ गए। वहीं ओनी इस कामयाबी को लेकर मुनाफ़ ने बताया कि कुछ साल पहले अपने बर्थडे पर उन्होंने कुछ दोस्तों को खाने के लिए बुलाया था और इन दोस्तों को मुनाफ़ की मां के हाथ का बना खाना इतना पसंद आया कि वो उसे भूल नहीं पाए। मुनाफ़ की मां नफ़ीसा को खाना पकाने का शौक था और यहीं से शुरुआत हुई बोहरी किचन की।

EQWEWQEWQ

जानकारी के अनुसार, मुनाफ़ दाऊदी बोहरा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वहीं उन्होंने नोटिस किया कि वो जो खाना खाते हैं, वो बाज़ार में आराम से नहीं नहीं मिलता। स्मोक्ड चिकेन कीमा, नल्ली-नहारी, काजू चिकन, ये वो चीज़ें थे जिन्होंने इस खाने को बाकी से अलग किया।

वहीं दोस्तों से तारीफ़ मिलने के बाद मुनाफ़ ने अपने घर पर भी डाइनिंग एक्सपीरियंस की शुरुआत की। उन्होंने घर पर होटल सरीखा एक्सपीरियंस देने के लिए कुछ दोस्तों को कॉल और ईमेल किया। दो घंटे के अंदर ही उन्हें कई दोस्तों और जान-पहचान वालों की तरफ़ से कॉल आने लगी। ये पहला डाइनिंग एक्सपीरियंस शानदार रहा। लोगों को खाना बहुत पसंद आया और वो सभी ख़ुश हो कर गए। मुनाफ़ इस वक़्त भी गूगल में जॉब कर रहे थे।

FDSFDSFSDFD

वहीं दोस्तों से अच्छा फीडबैक मिलने के बाद मुनाफ़ ने हर हफ़्ते ऐसा ही एक डाइनिंग एक्सपीरियंस अपने घर में रखने का फ़ैसला किया। धीरे-धीरे The Bohri Kitchen की तारीफ़ बढ़ती गई और उनकी चर्चा होने लगी।

इसी के साथ 2015 तक पूरे मुंबई और आस-पास के इलाकों में मुनाफ़ के घर के खाने की चर्चा थी। इस पॉपुलैरिटी के बाद उन्होंने दो किचन बनाये, ताकि लोगों तक बढ़िया खाना पहुंचाया जा सके। मेनू में 100 चीज़ों की लिस्ट थी। रानी मुखर्जी, ह्रितिक रोशन जैसे स्टार्स भी उनके दीवाने थे।