Placeholder canvas

IPL मेगा नीलामी में नजर आएंगे अमेरिका, नेपाल, नामाबिया के सितारे, जानिए कितना है बेसप्राइस

IPL मेगा नीलामी में खिलाड़ियों की लिस्ट आ चुकी है। इस मेगा नीलामी में 590 खिलाड़ी के भविष्य का फैसला होगा। देखा जाना बाकी है कि कितने खिलाड़ी सोल्ड रहंगें और कितने अनसोल्ड। इस मेगा नीलामी में कुछ ऐसे देश के भी खिलाड़ी है जिनका इस आईपीएल संस्करण में होना सबके लिए काफी चौंकाने वाला है। इस 590 खिलाड़ियों के लिस्ट में कुछ खिलाड़ी नामीबिया, आयरलैंड, अमेरिका यहां तक कि नेपाल जैसे देश से भी है। कुल 220 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इस मेगा नीलामी लिस्ट में शामिल है।

आइए जानते है उन खिलाड़ियों के बारे में जिनका इस मेगा नीलामी में होना आश्चर्यचकित करने वाला है।

1. डेविड वीजे- ऑलराउंडर (नामीबिया) – बेस प्राइस 50 लाख

images 48

यूं तो डेविड साउथ अफ्रीका के जन्मे है। साथ ही उन्होंने तीन साल साउथ अफ्रीका के लिए 2013 – 2016 इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है। जिसके बाद उन्होंने 2021 में नामीबिया के लिए डेब्यू किया। उनका प्रदर्शन टी20 विश्व कप के दौरान शानदार रहा। उन्होंने कुल 8 मैचों में न केवल 227 रन बनाए बल्कि टीम के लिए विकेट भी लिए। जिसके चलते उनके ऊपर बड़ी बोली लगने की संभावना है।

2. जोहान्स स्मिट- ऑलराउंडर (नामीबिया)- बेस प्राइस 20 लाख

images 47

26 वर्षीय ये खिलाड़ी 2019 से नामीबिया टीम का हिस्सा है। उन्होंने अभी तक 15 टी20 मैचों में टीम के लिए 31 की औसत से 281 रन बनाए है। साथ ही 16 विकेट भी लिए है। आईपीएल में आल राउंडर सब फ्रेंचाइजी की पहली पसंद होते हैं। ऐसे में ये खिलाड़ी भी फ्रेंचाइजी को आकर्षित कर सकता है।

3. रूबेन ट्रंपेलमैन- बॉलर (नामीबिया)- बेस प्राइस 20 लाख

images 46

साउथ अफ्रीका के जन्मे इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 2021 में नामीबिया के लिए डेब्यू किया। टीम के लिए इस खिलाड़ी ने 10 मैचों में करीब 7 की इकॉनमी से रन देकर 10 विकेट हासिल किए है। टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने 8 मैचों में 6 विकेट चटकाए।

4. ब्लेसिंग मुजारबानी- बॉलर (जिम्बाब्वे) – बेस प्राइस 50 लाख

images 45

इस खिलाड़ी ने 2017 में अपने टीम के लिए टेस्ट मैच में डेब्यू किया था। अपने देश के लिए 21 टी20 में उन्होंने 26 की औसत से 25 विकेट हासिल किए है। वह एक दाएं हाथ के फ़ास्ट मीडियम गेंदबाज है।

5. जोशुआ लिटिल- बॉलर (आयरलैंड)- बेस प्राइस 50 लाख

images 44

इस बाएं हाथ के मीडियम फ़ास्ट गेंदबाज खिलाड़ी ने 2016 में महज 16 साल की उम्र में अपने टीम के लिए टी20 मैचों में डेब्यू किया था। उन्होंने 27 मैचों में 23 विकेट अपने टीम के लिए अभी तक लिए है। 2021 में 3 टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किये। इस दौरान उन्होंने 5 से भी कम इकॉनमी से रन दिए।

6. पॉल स्टर्लिंग- बैट्समैन (आयरलैंड)- बेस प्राइस 50 लाख

images 43 1

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में ये खिलाड़ी 6 नम्बर पर है। इस खिलाड़ी ने डेविड वार्नर, शोएब मलिक जैसे खिलाड़ियों से भी ज्यादा रन बनाए है। पॉल एक सालामी बल्लेबाज के तौर पर खेलते है। 94 टी20 में उन्होंने 31 की औसत से 2606 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130 से ऊपर रहा।

7. गैरेथ डिलानी- ऑलराउंडर (आयरलैंड)- बेस प्राइस 50 लाख

images 42 1

आयरलैंड के इस आल राउंडर ने 2019 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया। 29 टी20 में 136 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 520 रन बनाए है। साथ ही 19 विकेट भी अपने नाम किये है।

8. कर्टिस केम्फर- ऑलराउंडर (आयरलैंड)- बेस प्राइस 50 लाख

images 41 1

साउथ अफ्रीका के जन्में इस खिलाड़ी ने 2021 में आयरलैंड के लिए टी20 डेब्यू किया। 9 टी20 मैचों में उन्होंने 109 रन बनाए है साथ ही 13 विकेट अपने नाम किये है।

9. मार्क अडायर- ऑलराउंडर (आयरलैंड)- बेस प्राइस 50 लाख

images 39

इस खिलाड़ी ने 2019 में अपने टीम के लिए टी20 में डेब्यू किया। 31 टी20 में उन्होंने 15 की औसत से 51 विकेट लिए साथ ही 216 रन बनाए।

10. अली खान- बॉलर (अमेरिका)- बेस प्राइस 40 लाख

images 37 1

2021 में इस खिलाड़ी ने अपनी टीम के लिए टी20 डेब्यू किया। इन्होंने अब तक 5 टी20 में 5 विकेट हासिल किए है। साथ ही 9 लिस्ट A मैच में इनके नाम 23 विकेट है।

11. संदीप लामिछाने- बॉलर (नेपाल)- बेस प्राइस 40 लाख

images 36 1

इस दाएं हाथ के लेग ब्रेक गेंदबाज ने 2018 में अपना टी20 डेब्यू किया था, तबसे ही वह सबको प्रभावित करते आ रहे है। 22 टी20 में उन्होंने 40 विकेट अपने नाम किये है।

12. ब्रेड व्हील- बॉलर (स्कॉटलैंड)- बेस प्राइस 50 लाख

images 35 1

स्कॉटलैंड के इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 2016 में टीम के लिए टी20 में डेब्यू किया था। 14 टी20 में इस खिलाड़ी ने 13 विकेट अपने नाम किए है।