आज रात इतने बजे लगेगा चंद्रग्रहण, जानिए कैसा होगा और किस राशि पर पड़ेगा इस ग्रहण का असर

5 जून को इस साल 2020 का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। इससे पहले इस साल में पहला चंद्र ग्रहण जनवरी में लगा था। वहीं इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण सामान्य चंद्र ग्रहण से अलग होगा। यह उपछाया ग्रहण होगा। यह सिर्फ धुंधला सा दिखाई देगा। यह ग्रहण मध्य रात्रि 11 बजकर 16 मिनट से रात 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। वहीं आज हम आपको इस पोस्ट के जरिये हम आपको इस साल के दूसरे चंद्र ग्रहण को लेकर कई अहम जानकारी देने जा रहे हैं।

कैसा रहेगा इस चंद्र ग्रहण का असर

2

ये चंद्र ग्रहण पूरी तरह से सुरक्षित है और इस ग्रहण को आप नंगी आंखों से देख सकते हैं। वहीं इस ग्रहण के समय उप छाया ग्रहण के स्नान सूतक आदि का विचार नहीं किया जाता है। वहीं ये ग्रहण रात 11 बजकर 15 मिनट पर ग्रहण लगेगा और 06 जून की सुबह 2 बजकर 32 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। वहीं ज्योतिष के अनुसार इस जब ये चंद्र ग्रहण लगेगा तब पृथ्वी पर इसकी छाया पड़ेगी, इसलिए धार्मिक और सामान्य कामकाज करने में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा।

इन देशों में नजर आएगा यह ग्रहण

5 जून को लगने वाला ये  ग्रहण भारत समेत एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में देखा जा सकेगा। वहीं अलग-अलग देशों से देखे जाने पर इस  चन्द्र ग्रहण के  आकार में कोई बदलाव नहीं आएगा,  सिर्फ चांद का रंग थोडा था धुंदला हो जाएगा।

जानिए किस राशि पर लगेगा यह चंद्रग्रहण

Lunar eclipse

 

यह ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा और इस वजह से इस ग्रहण का प्रभाव बहुत कम पड़ता है। वहीं जानकारी के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। लेकिन इस ग्रहण का असर किसी भी राशि पर नहीं पड़ेगा।

आपको बता दें, इस साल कुल पांच ग्रहण लगेंगे। वहीं इनमें से दो ग्रहण जून महीने में पड़ रहे हैं। इनमे से 2 ग्रहण इस साल की शुरुआत में लग चुके हैं। और तीसरा ग्रहण 5 जून को लगेगा। इसके बाद अगला ग्रहण 21 जून और फिर  05 जुलाई को ग्रहण लगेगा। वहीं, 21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण बड़ा सूर्य ग्रहण होगा। और इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।