Placeholder canvas

IND vs SA : साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 240 रन का टारगेट, भारत की निगाह सीरीज जीतने पर

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले की दूसरी पारी में भारतीय टीम 266 रन बनाकर आल आउट हो गई। इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 202 रन बनाए थे।

जबकि दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 229 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे थे। दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला जीतने के लिए भारतीय टीम ने 240 रनों का टारगेट दिया है। जबकि दक्षिण अफ्रीका की सभी विकेट शेष हैं।

भारतीय टीम दूसरी पारी में 266 रन बनाने में हुई सफल

1 16

भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ स्कोरबोर्ड पर 266 रन टांगने में सफल रही। इस दौरान भारत की तरफ से अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा ने अर्धशतक जड़े।

रहाणे ने 78 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने आठ चौके और एक छक्का भी लगाया जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 86 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों की मदद से 53 रन बनाने में कामयाब हुए।

हनुमा ने दिया बेहतरीन योगदान

1 19

इन दोनों के अलावा भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी हनुमा विहारी ने 84 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 40 रन का योगदान दिया। जबकि भारत के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने भी 24 गेंदों में 28 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और एक शानदार छक्का भी निकला। भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 23 रन बनाकर आउट हुए। जबकि आर अश्विन 14 गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

ये भी पढ़ें- IND vs SA: पहले दिन का खेल खत्म, भारत को 202 पर समेटने के बाद साउथ अफ्रीका ने बनाए 35/1 रन

जीत के लिए अफ्रीका को चाहिए 240 रन

images 2022 01 05T150706.631

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 202 रनों का लक्ष्य रखा है। जबकि भारतीय टीम को मुकाबला जीतने के लिए 10 विकेट चटकाने होंगे। पहली पारी में साउथ अफ्रीका की टीम 229 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। जबकि भारत के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने अफ्रीकी पारी को ढहाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 7 खिलाड़ियों को आउट किया था।

ये भी पढ़ें- विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग से आगे निकले केएल राहुल, धोनी की बराबरी की मगर रहाणे से रह गए पीछे