Placeholder canvas

इंग्लैंड- न्यूजीलैंड मुकाबले में कैसा रहेगा मौसम का हाल, क्या बारिश का है साया? जानिए यहां

ICC T20 World Cup 2021 के सेमीफाइनल 1 मैच में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होगी। यह मैच आज को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होना है।

ग्रुप 1 में टॉप पर रहा था इंग्लैंड

images 2021 11 10T145204.855

सुपर 12 राउंड के दौरान, इंग्लैंड ग्रुप 1 का हिस्सा था। इंग्लैंड ने 5 मैच खेले, 4 जीते और 1 हारे। 8 अंकों के साथ, वे ग्रुप 1 अंक में शीर्ष स्थान पर रहे और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

इंग्लैंड ने अपने शुरुआती मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया था। बाद में उन्होंने बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया को भी 8 विकेट से हरा दिया। फिर, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 26 रनों से जीत का स्वाद चखा। अपने अंतिम मैच में इंग्लैंड को दक्षिण अफ्रीका से 10 रन से हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें- विराट कोहली ने रवि शास्त्री और भरत अरुण को गर्मजोशी से गले लगाकर अलविदा कहा

ग्रुप 2 में दूसरे स्थान पर रहा न्यूज़ीलैंड

images 2021 11 10T145254.676

सुपर 12 राउंड के दौरान न्यूजीलैंड ग्रुप 2 का हिस्सा था। उन्होंने 5 मैच खेले, जिनमें से 4 जीते और 1 हारे। न्यूजीलैंड 8 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा और सेमीफाइनल में जगह बनाई।

मौसम का हाल

images 2021 11 10T145147.956

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 का सेमीफाइनल 1 मैच 10 नवंबर को यूएई के अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होगा। मैच रात में होगा। वेदर डॉट कॉम के मुताबिक 10 नवंबर को यूएई के अबू धाबी शहर का तापमान दिन में 29 डिग्री सेल्सियस और रात में 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बारिश की संभावना

आसमान साफ रहेगा और बारिश की सिर्फ 2% संभावना है। आर्द्रता करीब 56 फीसदी रहेगी। चूंकि मैच रात में खेला जाएगा, इसलिए बाद के हाफ में ओंस का असर मैच पर पड़ेगा। T20I में शेख जायद स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 141 है, जबकि दूसरी पारी का औसत 128 है। स्टेडियम में ICC T20 विश्व कप 2021 के पिछले खेल में, अफगानिस्तान ने 124/8 का स्कोर बनाया था जिसे न्यूजीलैंड ने 18.1 ओवर में हासिल कर लिया था।

टीम:

इंग्लैंड: ऑयन मोर्गन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, मोइन अली, डेविड मलान, सैम बिलिंग्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जेम्स विन्से, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, टॉम कुरेन, रीस टॉपली, डेविड विली।

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, जेम्स नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, टिम सेफर्ट, एडम मिल्ने।

ये भी पढें- रविंद्र जडेजा ने विराट कोहली की कप्तानी को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया