Placeholder canvas

UAE से फैमली के साथ मुंबई लौटे शाहरुख खान, दुबई में सेलिब्रेट किया था बर्थडे

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान अपने पूरे परिवार के साथ पिछले कुछ दिनों से दुबई में भी रह रहे थे। दुबई में शाहरुख खान ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ में काफी सारा क्वालिटी टाइम बिताया है। लेकिन अब वो अपने वतन अपने देश मुंबई वापस लौट आए है।

कलीन एयरपोर्ट पर शाहरुख खाने के साथ उनकी पत्नी गौरी और बच्चें अबराम खान और आर्यन खान के साथ दिखाई दिए थे। इन खान फैमिली के अलावा उनके दोस्त करण जौहर और मनीष मल्होत्रा भी नजर आए थे। जानकारी के लिए बता दें कि 2 नवंबर को बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान जन्मदिन था और इस जन्मदिन के बाद वो 55 साल के हो गए हैं।

1 12

वहीं शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर दुबई के बुर्ज खलीफा ने उनकी तस्वीर बना कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी थी। शाहरुख खान ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसके साथ उन्होंने बुर्ज खलीफा और दुबई की सरकार का शुक्रियां अदा किया था।

1 11

 

शाहरुख ने अपने कैप्शन में लिखा- “आप सभी का बहुत बहत धन्यवाद , उम्मीद है कि जल्दी ही फिर से मिलेंगे, सेफ रहे …. आपके साथ हमारा प्यार हमेशा बना रहे।”

वहीं दूसरी तरफ इसी के साथ बुर्ज खलीफा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट शाहरुख की जन्मदिन तस्वीर सहरे करके एक पोस्ट लिखा कि बुर्ज खलीफा ने बॉलीवुड के बादशाह के जन्मदिन के जश्न में चमक बढ़ाई! जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ @iamsrk! #शाहरुख खान।”

2

 

बता दें कि दुबई में शाहरुख की बेटी सुहाना अपनी मां गौरी खान के साथ पार्लर में नजर आयी थी। वहां पर उन्होंने अपनी मां के साथ अपना पूरा लुक मेकओवर करवा लिया है। जिसकी सारी तस्वीरें सुहाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। सुहाना ने इन तस्वीरों में अपना नाखुन के आर्ट को फ्लॉर्ट करती हुई नजर आ रही थी।