Placeholder canvas

IPL Auction: 4 गुनी कीमत पर बिके शिखर धवन, मेगा ऑक्शन में इस टीम ने लगाया बड़ा दांव

बीसीसीआई द्वारा बेंगलुरु में आयोजित की जा रही आईपीएल साल 2022 की मेगा नीलामी में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आईपीएल साल 2022 की पहली बोली शिखर धवन के ऊपर लगाई गई। जिसमें पंजाब किंग्स ने बाजी मारते हुए शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।

आपको बता दें कि आईपीएल साल 2022 के मेगा ऑक्शन का आगाज हो चुका है। इस मेगा ऑक्शन में सबसे पहली बोली भारत के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन पर लगी। शिखर धवन का बेस प्राइस करोड़ रुपए था। मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सबसे पहले शिखर धवन को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बोली लगाई।

दिल्ली कैपिटल्स के बाद राजस्थान रॉयल्स ने शिखर धवन को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। इसके बाद राजस्थान और दिल्ली के बीच शिखर धवन को खरीदने के लिए लंबी रेस चली। मगर आखिर में पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी ने इस सलामी बल्लेबाज को 8.25 करोड़ रुपए देकर खरीद लिया।

बेहतरीन फॉर्म में हैं शिखर धवन

DHAWAN MRF

टीम इंडिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अब तक अपने आईपीएल करियर में कुल 192 मैच खेले हैं। जिनमें उन्होंने 191 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 34. 63 के बेहतरीन एवरेज के साथ 5783 रन बनाए हैं। इन मुकाबलों के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 126.63 का रहा है।

इस दौरान उनके बल्ले से 44 अर्धशतक और 2 अर्धशतक भी निकले हैं। अब तक आईपीएल में शिखर धवन 654 चौके और 124 छक्के भी लगा चुके हैं। आईपीएल के टूर्नामेंट में शिखर धवन के नाम पर 106 रन सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर के तौर पर दर्ज हैं। अपने अब तक के आईपीएल करियर में शिखर धवन 24 बार बिना आउट हुए ही पैवेलियन वापस लौटे हैं।

8.25 करोड़ में पंजाब किंग्स के हुए शिखर धवन

आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन की शुरुआत हो चुकी है। साल 2022 के मेगा ऑक्शन में सबसे पहली बोली शिखर धवन पर लगी। शिखर धवन को खरीदने में दिल्ली कैपिटल्सऔर राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों ने दिलचस्पी दिखाई मगर अंत में बाजी पंजाब किंग्स के हाथ लगी।

पंजाब की फ्रेंचाइजी ने 8.25 करोड़ों रुपयों में शिखर धवन को खरीद लिया। शिखर धवन को सलामी बल्लेबाज के तौर पर अच्छा खासा अनुभव है। और उनके इसी अनुभव को देखते हुए आईपीएल की कई टीमें उनमें दिलचस्पी दिखा रही थी। शिखर धवन की पंजाब की टीम में शामिल होने के साथ ही पंजाब किंग्स की टीम आगामी आईपीएल में बेहद संतुलित नजर आएगी।