Placeholder canvas

शोएब अख्तर ने बताया,विराट कोहली नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को ज्यादा पसंद करते हैं पाकिस्तानी

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भारतीय खिलाड़ियों के बारे में काफी मुखर रहे हैं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों की प्रशंसा करने से कभी पीछे नहीं हटते। चिर-प्रतिद्वंद्वी, भारत और पाकिस्तान, रविवार को ICC T20 विश्व कप में बहुप्रतीक्षित मैच में भिड़ेंगे। ऐसे में ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ ने जोर देकर कहा है कि उनके देश में लोग टीम इंडिया के खेलने के तरीके को बहुत पसंद करते हैं।

विराट से ज्यादा लोकप्रिय हैं रोहित

images 2021 10 23T111806.216

शोएब अख्तर ने खुलासा किया कि उनके देश मे लोग रोहित शर्मा को विराट से भी बड़ा और उत्कृष्ट खिलाड़ी मानते हैं। यहां पाकिस्तान में लोग कहते हैं, ‘वह भारत का इंजमाम-उल-हक है’।

शोएब को भी है रोहित पसंद

शोएब ने बताया कि उन्हें भी रोहित शर्मा खिलाड़ी के तौर पर बेहद पसंद है। उनका मानना है कि रोहित को रोहित न बोलकर ग्रेट रोहित बुलाना चाहिए।

पाकिस्तानी लोग ऋषभ और सूर्यकुमार को भी करते हैं पसंद

images 2021 10 23T111949.421

शोयब ने बताया कि पाकिस्तान के लोग ऋषभ पंत की तारीफ करते हैं। खासतौर पर उनके ऑस्ट्रेलिया दौरे में शानदार प्रदर्शन के बाद से उन्हें काफी पसंद किया जाने लगा हैं। पाकिस्तान के लोगों को सूर्यकुमार यादव का खेल भी काफी पसंद आता हैं।

भारत के लोगों से मिला है प्यार

images 2021 10 23T112202.807

अख्तर ने आगे भारत के लोगों से मिले प्यार और स्नेह के बारे में बताया। सोशल मीडिया पर अपने वीडियो का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वह हमेशा ‘संतुलित टिप्पणियां’ करते हैं।

शोएब ने कहा, ” अगर आप मेरे वीडियो देखें, तो उनमें नफरत नहीं होती। मेरा मानना है कि एक पूर्व क्रिकेटर, एक ब्रांड एंबेसडर और एक इंसान के तौर पर मेरी टिप्पणी संतुलित होनी चाहिए। लोग कहते हैं कि मैं जो कमेंट करता हूं वह पैसा कमाने के लिए होता है। यह सच नहीं है। भारत में मेरे बहुत सारे प्रशंसक हैं। मैं एक भाग्यशाली पाकिस्तानी हूं जिसे भारतीय बहुत प्यार करते हैं।”