Placeholder canvas

तैयार हो रहा दूसरा वीरेंद्र सहवाग, बल्ले से बरपा रहा कहर, वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए बन सकता तुरूप का इक्का

वीरेंद्र सहवाग अपने समय के क्रिकेटरों में से सबसे अलग थे। उनकी तेज तर्रार बाउंड्री हिटिंग उन्हें सबसे अलग बनाती थी। न्यूनतम फुटवर्क लेकिन मैक्सिमम आउटपुट के साथ वह बैटिंग करते थे।

वह टेस्ट मैच में तक ओडीआई जैसी बालोबाजी करते थे। उनके जैसे आक्रमक बल्लेबाज के खिलाफ गेंदबाज द्वारा विकेट लेने का ज्यादा मौका होता है पर ऐसा नहीं था। वह न सिर्फ तेज परियां खेलते थे पर अपनी पारी को बड़ा बनाने के लिए भी जाने जाते थे।

आकर्षक स्ट्राइक रेट से बनाते थे रन, ओडीआई में लगा चुके है दोहरा शतक

उनका एक ही सूत्र था कोई भी क्रिकेट हो चाहे व्हाइट गेंद या रेड गेंद वह कम से कम गेंद में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने में विश्वास रखते। उन्होंने हर एक गेंदबाज की कमी और ताकत पता होती और उसी तरह से वह खेल चलाते।

उनके कैरियर की सबसे आकर्षक चीज उनका क्रिकेट के हर प्रारूप में स्ट्राइक रेट रहा। इतना ही नहीं उनके नाम ओडीआई में दोहरा शतक भी हैं।

ये भी पढ़ें- ICC वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया बना नया बादशाह, न्यूजीलैंड को बड़ा नुकसान, जानिए पाकिस्तान की स्थिती

शुभमन गिल में नज़र आती है सहवाग की छवि, 2023 में बल्ले से मचा रहे है धमाल

अब भारत को उनके जैसा ही एक निडर खिलाड़ी मिल गया है। हम बात कर रहे है हाल में ही विश्व क्रिकेट में धमाल मचाने वाले शुभमन गिल की। गिल कभी भी शॉट्स लगाने से घबराते नहीं हैं।

वह भी हर समय सहवाग की तरह आक्रमक रुख अपनाते हुए बल्लेबाजी करते है। उनका ये अंदाज उनके बहुत काम भी आ रहा है। नतीजा ये है कि वह ओडीआई में 2023 में अभी तक एक दोहरा शतक और दो शतक लगा चुके है।

अगर शुभमन ये फॉर्म जारी रखते है तो इस साल होने वाले वर्ल्ड कप में भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित होंगे। वह जिस तरह से भारत को शुरुआत दिला रहे है वह काबिले तारीफ हैं। वर्ल्ड कप में भी उनसे इसी तरह की शुरुआत की उम्मीद हैं।

ये भी पढ़ें- जोफ्रा आर्चर ने गेंद से मचाई तबाही, 19 साल के बल्लेबाज ने की छक्को की बौछार, राशिद खान की टीम हारी