Placeholder canvas

“फ्लॉवर समझा है क्या फायर है मैं…”, तूफानी सेंचुरी जड़ने के बाद सोशल मीडिया पर छा गए सूर्यकुमार यादव

टी20I के नंबर एक बैटर सूर्यकुमार यादव ने आज श्रीलंका के खिलाफ एक बार फिर अपना 360 डिग्री खेल दिखाया। उन्होंने ग्राउंड के हर एक कोने में लंबे लंबे छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव ने केवल 51 गेंदों पर नाबाद 112 रन बनाए। इसमें इनके 9 छक्के और 7 चौके शामिल है। यादव की इस पारी के बदौलत टीम ने 20 ओवर में बोर्ड पर 228 रन लगा दिए।

उनके अलावा शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी और अंत ने अक्षर पटेल ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। इस टोटल के साथ भारत के ये सीरीज जीतने की उम्मीद बहुत ज्यादा हैं। अब देखना होगा कि भारतीय गेंदबाज किस तरह से गेंदबाजी कर टीम की जीत दिलाते हैं। बल्लेबाज़ों ने उन्हें डिफेंड करने के लिए बहुत अच्छा टोटल दिया हैं।

इस साल टी20I में ये किसी भी खिलाड़ी द्वारा पहला शतक है। सूर्यकुमार का टी20I में ये तीसरा शतक हैं। वहीं इस फॉर्मेट में वह 1500 रन तक सबसे कम इनिंग में पहुंचे हैं। अगर सूर्या इसी तरह से खेलते रहे तो वह जल्द रोहित शर्मा के इस फॉर्मेट में 4 शतक का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 219 के स्ट्राइक से Suryakumar Yadav ने मचाई तबाही, ठोक दिया तूफानी शतक, उड़ाए 9 गगनचुंबी छक्के

सूर्यकुमार की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई हैं

सबसे पहले यूजर ने सूर्यकुमार की फोटो ट्वीट कर उसमें पुष्प मूवी का डायलॉग लिखा ,” “फ्लॉवर समझा है क्या फायर है मैं”

उनकी 360 डिग्री पारी के बाद एक यूजर ने उनकी तुलना ज्योमेट्रिकल इंस्ट्रूमेंट से कर डाली। यूजर ने लिखा आज सूर्यकुमार यादव एक ज्योमेट्रिकल इंस्ट्रूमेंट थे।

वहीं दूसरे यूजर ने सूर्यकुमार के विकेट के पीछे शॉट लगाने की क्षमता को दर्शाते हुए। उनके लिए फील्ड से अप का एक मजेदार फोटो शेयर किया।

एक और यूजर ने उनके आंकड़े दर्शाते हुए उनकी तुलना सुपरमैन से कर डाली।

एक यूजर ने मिस्टर बीन की कार के ऊपर बैठी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आजकल सूर्यकुमार यादव बल्ले के साथ।

ये भी पढ़ें- आईपीएल में नहीं मिला कोई खरीदार, अब टीम इंडिया के खिलाफ 250 के स्ट्राइक से रन ठोक रचा इतिहास