Placeholder canvas

IPL 2023 से पहले सनराइजर्स की फ्रेंचाइजी ने चली तगड़ी चाल, 147 के स्ट्राइक से रन ठोकने वाले बल्लेबाज को सौंपी कप्तानी

इंडियन प्रीमियर लीग साल 2023 के सत्र के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी ने मिनी नीलामी के जरिए एक मजबूत टीम तैयार कर ली है।

SA20 लीग में सनराइजर्स फ्रैंचाइज़ी के टीम की मिली कप्तानी

मजबूत टीम तैयार करने के बाद सनराइजर्स की फ्रेंचाइजी ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित की जाने वाली t20 लीग के लिए अपने नए कप्तान के नाम की घोषणा भी कर दी है। सनराइजर्स की फ्रेंचाइजी ने दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज एडन मार्क्रम को सनराइजर्स ईस्टर्न केप (Sunrisers Eastern Cape) की अगुवाई का जिम्मा दिया है।

इस बारे में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप  की टीम ने सोशल मीडिया के जरिए अहम जानकारी साझा की है। आपको बताते चलें कि साउथ अफ्रीका t20 लीग की लांचिंग मुंबई में भी हुई थी। इस t20 लीग में आईपीएल खेलने वाली छह फ्रेंचाइजी भी शिरकत कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या की टीम का धुरंधर बना अफगानिस्तान टीम का कप्तान, आईपीएल में खेल चुका है 91 मैच

सनराइजर्स ईस्टर्न के अपने सोशल मीडिया के जरिए की यह घोषणा

सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी वाली ईस्टर्न केप में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा, “ईस्‍टर्न केप आपका इंतज़ार खत्म हुआ और समय है सनराइजर्स ईस्‍टर्न केप के कप्तान की घोषणा करने का, जो कि एडन मार्क्रम होंगे।”

147 के स्ट्राइक से एडन मार्क्रम मचा चुके धमाल

टाॅप आर्डर के दाएं हाथ के बल्लेबाज एडन मार्क्रम साउथ अफ्रीका की तरह से खेलते हैं। इस बल्लेबाज ने अब तक 31 टी20 मैच खेलकर 147 के स्ट्राइक से 879 रन बना चुके हैं। वहीं वनडे में एडन मार्क्रम को 44 क्रिकेट और 33 टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है।

फैंस को इस बात की भी है उम्मीद

गौर करने वाली बात यह है कि दक्षिण अफ्रीका के स्टार क्रिकेटर एडन मार्क्रम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में भी खेलते हैं और क्रिकेट फैंस इस बात के बारे में आश्वस्त है कि आईपीएल में भी एडन मार्क्रम को फ्रेंचाइजी का कप्तान बनाया जा सकता है।

जनवरी की 10 तारीख से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत

साउथ अफ्रीका t20 लीग की शुरुआत अगले साल के जनवरी महीने में होगी। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 10 जनवरी को खेला जाएगा जबकि फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को खेला जाना है। साउथ अफ्रीका की इस t20 लीग में कुल 6 टीमें आईपीएल की भी शिरकत कर रही हैं। आईपीएल खेलने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट लीग में जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स के नाम से,

दिल्ली कैपिटल्स की प्रीटोरिया कैपिटल्स के नाम से, राजस्थान रॉयल्स की पोर्ल रॉयल्स के नाम से, मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी एमआई कैपटाउन के नाम से, लखनऊ सुपरजाइंट्स की फ्रेंचाइजी डरबन सुपरजाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स ईस्टर्न केप के नाम से साउथ अफ्रीका t20 लीग में शिरकत कर रही हैं।

ये भी पढ़ें :टीम इंडिया के लिए 199 मैच खेल झटक चुका 434 विकेट, अब दिल्ली कैपिटल्स ने महज 50 लाख में खरीद चली बड़ी चाल