Placeholder canvas

68 छक्के और 106 चौके..187 के स्ट्राइक से सूर्यकुमार यादव ने बल्ले से मचाई तबाही, साल 2022 में चमका ये सितारा

साल 2022 भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के लिए बेहद ही खास रहा। इस दौरान पूरे साल सूर्यकुमार यादव ने अपने बल्ले से जमकर विरोधी गेंदबाजों की क्लास ली। जब सूर्यकुमार यादव क्रीज पर उतरे तब उन्होंने हमेशा चौके छक्के की बारिश कर दी। टी-20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव की परफॉर्मेंस दुनिया के किसी भी बल्लेबाज पर भारी पड़ती हुई दिखाई दी।

बता दे कि सूर्यकुमार यादव ने साल 2021 में डेब्यू किया था इस के बाद साल 2022 के खत्म होते होते वह नंबर वन बल्लेबाज बन गए। सूर्यकुमार यादव प्रत्येक मैच में और ज्यादा बेहतर बनते गए। सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी देखकर बाकी सब सोचने के लिए मजबूर हो गए कि सूर्य कुमार यादव की कमजोरी क्या है।

साल 2022 में सूर्य कुमार का प्रहार

सूर्या ने इस साल यानी 2022 में कुल 31 T20 मुकाबला खेलते हुए 1164 रन बनाए। इस दौरान सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट 187 से भी ज्यादा का रहा।

ये भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया में दिखेगा बड़ा बदलाव, इन खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज, देखें संभावित प्लेइंग 11

वहीं साल 2022 में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 9 अर्धशतक तथा 2 T20 शतक भी निकले। वहीं साल 2022 में सूर्यकुमार यादव ने कुल 68 छक्के लगाए हैं।

2022 में सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव साल 2022 में 1000 से ज्यादा T20 रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए वहीं इस साल सूर्यकुमार यादव T20 क्रिकेट में 2 शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।

सूर्यकुमार यादव ने इस साल 11 बार 50 से ज्यादा टी 20 रन बनाए हैं वही 2022 साल में 50 छक्के लगाने वाले सूर्यकुमार यादव इकलौते बल्लेबाज है इस दौरान उन्होंने कुल 68 छक्के लगाए। इसके अलावा इस साल सूर्यकुमार यादव ने 106 से चौके भी लगाए हैं ऐसा करने वाले वह इकलौते बल्लेबाज हैं। इसके अलावा पूरे साल सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट 187 का रहा, जो की बेहतरीन है।

दबाव में निखरे सूर्या

सूर्यकुमार यादव ने कई बड़ी टीमों के खिलाफ बड़ी पारियां खेली है इस दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्या ने 2 मैचों में 124 रन बनाए तो वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 242 रन बना डाले।

वहीं इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 4 मैच खेलते हुए 185 रन बनाए हैं जिसमें की सूर्यकुमार यादव ने 1 शतक भी लगाया था। वही T20 वर्ल्ड कप के छह मैचों में खेलते हुए 239 रन बनाए हैं साल 2022 में सूर्यकुमार यादव क्रिकेट के बादशाह रहे।

यह भी पढ़ें : सूर्यकुमार यादव का तूफान जारी, जिस फॉर्मेट में नहीं मिली टीम इंडिया में जगह; उसी में किया ताबड़तोड़ प्रदर्शन