Placeholder canvas

सूर्यकुमार यादव ने दो छक्के लगाकर तोड़ा धवन का रिकॉर्ड, अब PAK के इन दो खिलाड़ियों के रिकॉर्ड पर नजर

India vs South Africa 1st T 20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तिरुअवतपुरम में खेले गए तीन टी-20 मुकाबलों के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपनी ही टीम के सीनियर खिलाड़ी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के एक बड़े T20 रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।

पहले मुकाबले में Suryakumar Yadav बैटिंग करते हुए भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया है।

Suryakumar Yadav ने धवन को पछाड़ा

Surya Kumar Yadavइंडिया के डिविलियर्स कहे जाने वाले Suryakumar Yadav ने वर्ष 2022 में अब तक खेले 21 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 732 रन बना लिए हैं। कल के मुकाबले में सूर्य कुमार यादव 8 रन बनाकर शिखर धवन से आगे निकल गए। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो छक्के लगाकर शिखर धवन को इस मामले में पीछे छोड़ दिया।

वहीं, शिखर धवन ने साल 2018 में भारत के लिए T20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 1 कैलेंडर ईयर में 18 मैच खेलकर 689 रन बनाए थे। ऐसे में भारत के लिए 1 साल में सबसे ज्यादा टी-20 मुकाबलों में रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव (Surya kumar yadav) टॉप पर पहुंच गए हैं जबकि शिखर धवन नंबर 2 पर चले गए हैं।

T20 इंटरनेशनल में किसी एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची

rizwan21 साल में T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान टॉप पर हैं उन्होंने साल 2021 में 29 मुकाबले खेलकर 1126 रन बनाए थे। बाबर आजम 2021 में 29 मैचों में 939 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं। आयरलैंड के पाल स्टर्लिंग साल 2019 में 20 मुकाबले खेलकर 748 रन बना चुके।

Suryakumar Yadav 2022 में अब तक 21 मार्च खेलकर 732 रन बना चुके हैं। सूर्यकुमार यादव के बाद आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन का नाम आता है जिन्होंने 2019 में 23 मैच खेलकर 729 रन बनाए थे। इसके बाद मैक्स ओ डाड का नाम आता है जिन्होंने 2019 में 24 मैचों में 702 रन बनाए थे।

फिर शिखर धवन का नंबर आता है जिन्होंने 2018 में 18 मैच खेलकर 689 रन बनाए थे। इसके बाद मार्टिन गुप्टिल जो कि न्यूजीलैंड के हैं उन्होंने 2021 में 18 मैच खेलकर 678 रन बनाए थे। वहीं भारत के विराट कोहली ने साल 2016 में 15 मुकाबले खेल पर 641 रन बनाए थे। बेन कूपर जोकि नीदरलैंड के खिलाड़ी हैं उन्होंने 2019 में 21 मैचों में 637 रन बनाए।

इनसे आगे निकलने का करेंगे प्रयास

babar azam rizwan tr 1

अब तक इस साल में 21 T20 मुकाबला खेलकर 732 रन बना चुके सूर्यकुमार यादव की नजरें बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के रिकॉर्ड पर होंगी। अब तक T20 फॉर्मेट की क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मोहम्मद रिजवान के नाम है।

पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने साल 2021 में कुल 29 टी-20 मुकाबले खेलकर 1326 रन बनाए थे। जबकि उनके साथियों अपने खिलाड़ी और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 2021 में 29 मुकाबले खेलकर 939 रन बनाए थे।