Placeholder canvas

कभी विराट कोहली के कप्तानी में एक मौका पाने के लिए तरस रहा था ये प्लेयर, अब बन गया रोहित शर्मा का चहेता

भारतीय टीम के 360 डिग्री प्लेयर की किस्मत तबसे पलट गई है जब से रोहित शर्मा भारत के कप्तान बने है। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) काफी समय से आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते आए है। पर उन्हें टीम में जगह नहीं मिल रही थी। विराट कोहली और उनके बीच की अनबन काफी बार आईपीएल में भी देखने को मिली थी।

विराट की कप्तानी में किया था टी20I डेब्यू, पर डेब्यू करने के लिए करना पड़ा था लंबा इंतजार

images 8 4

वैसे तो सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी 20I में विराट की कप्तानी में ही डेब्यू किया। हालंकि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें बहुत समय बाद ये डेब्यू करने का मौका मिला था।

ओडीआई में उन्होंने जुलाई 2021 में डेब्यू किया वहीं, टी 20I में मार्च 2021 में। विराट की कप्तानी के सूर्यकुमार यादव एक एक मौके के लिए तरस रहें थे। पर रोहित के कप्तान बनते ही उनकी किस्मत खुल गई हैं।

रोहित शर्मा के कप्तान बनते ही मध्यक्रम का अहम हिस्सा बन गए है सूर्यकुमार

images 9 4

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अब भारत के मध्यक्रम के अहम सदस्य बन गए हैं। वह अब हर समय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होते है। आमतौर पर वह नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आते है।

अभी तक उनका प्रदर्शन भी लाजवाब रहा हैं। इस साल उन्होंने 17 टी 20I खेले है जिसमें 576 रन बनाए है। उनके ये रन 182 की स्ट्राइक रेट से आए है।

विराट की कप्तानी में खेले 7 टी 20I, वहीं रोहित की कप्तानी में मिला है 17 टी 20I में मौका

surya1

जहां विराट की कप्तानी में यादव ने 7 टी 20I मैच खेले थे वहीं रोहित की कप्तानी में वह अभी तक 17 टी 20I खेल चुके है। वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में सूर्यकुमार ने 6 ओडीआई खेले है और विराट कोहली की कप्तानी में एक भी नहीं।

अब लगता है कि वह लंबे समय तक टीम के लिए खेलते रहेंगे। इसका सबसे बड़ा कारण उनका शानदार प्रदर्शन है साथ ही कप्तान रोहित शर्मा का उनपर विश्वास।