Placeholder canvas

तमिलनाडु ने 50 ओवर में ठोके 506 रन, एक साथ बने कुल 10 एतिहासिक रिकाॅर्ड, 435 रनों की रिकॉर्ड जीत

विजय हजारे टूर्नामेंट में आज तमिलनाडु ने एक तरफा मैच में अरुणाचल प्रदेश को 435 रन से मात दी। आज हुए इस मैच में एन जगदीशन (277 रन) और तमिलनाडु की टीम ने एक से बड़कर एक रिकॉर्ड बनाए।

तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 506 रनों का स्कोर बना डाला जो लिस्ट-ए क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड है। पुरुष लिस्ट A मैच के आज कई बड़े रिकॉर्ड्स धराशाई हुए हैं।

इस मैच में बने कुल 10 रिकॉर्ड्स, आइए डालते है इन रिकॉर्ड्स पर एक नजर

1. एन जगदीशन लगातार 5 लिस्ट-ए शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

2. एन जगदीशन और साईं सुदर्शन लिस्ट-ए क्रिकेट में 400+ साझेदारी करने वाली पूरे विश्व में पहली जोड़ी बन गए हैं।

416 – एन जगदीसन और साईं सुदर्शन बनाम अरुणाचल, आज

372 – क्रिस गेल और मार्लोन सैमुअल्स बनाम जिम्बाब्वे, 2015

3. एन जगदीशन (277 रन) के नाम अब लिस्ट A क्रिकेट के हाईएस्ट टोटल हैं। आज उन्होंने एलिस्टर ब्राउन (268) को पीछे छोड़ दिया।

4. एन जगदीशन ने आज लिस्ट A क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने केवल 114 गेंदों में अपना दोहरा शतक बनाया।

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, 2 बदलाव संभव; ऐसे हो सकती है प्लेइंग 11

5. विजय हजारे के एक ही मैच में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड भी अब एन जगदीशन के नाम हो गया हैं। आज अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ उन्होंने 15 छक्के लगाए।

6. तमिलनाडु पहली ऐसी टीम बनी जिसने लिस्ट A में 500 से ज्यादा रन बनाए।

7. एन जगदीशन ने आज सेंचुरी लगाते ही एक ही विजय हजारे ट्रॉफ़ी में एक ही सीजन में अपने नाम सबसे ज्यादा शतक दर्ज कर लिए हैं। अजीज सीजन में उन्होंने पांचवा शतक लगाया।

8. चेतन आनंद अरुणाचल प्रदेश के इस खिलाड़ी ने आज लिस्ट A मैच में सबसे ज्यादा रन दिए। आज उन्होंने कुल 114 रन दिए।

9. पुरुषों की लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरे शतक के लिए उच्चतम स्ट्राइक-रेट:

196.45 – एन जगदीसन बनाम अरुणाचल, आज
181.10 – ट्रैविस हेड बनाम क्वींसलैंड, 2021
173.64 – डार्सी शॉर्ट वी क्वींसलैंड, 2018
168.33 – ट्रैविस हेड वी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया, 2015
167.93 – बेन डकेट बनाम श्रीलंका ए, 2016

10. तमिलनाडु को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 435 रन जीत पुरुषों के लिस्ट A मैचों में रन के हिसाब से सबसे बड़ी जीत हैं।

ये भी पढ़ें- अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने किया रिटेन, क्या आईपीएल 2023 में मिलेगा डेब्यू का मौका?