Placeholder canvas

वर्ल्ड कप 2023 में ऐसे हो सकती है टीम इंडिया का बल्लेबाजी क्रम, ये धुरंधर कर सकता रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग

वर्ल्ड कप 2023 का आगाज़ साल के अंत में होने जा रहा है और टीम इंडिया हर हाल में इसे अपने नाम करना चाहेगी। ऐसे में भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम में हमे कुछ युवाओं की एंट्री देखने को मिल सकती है। आइये जानते हैं वर्ल्ड कप 2023 में कैसा रह सकता है भारत का बल्लेबाजी क्रम।

1. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा इस साल कुछ हद तक अपने फॉर्म को वापस लाने में कामयाब रहे हैं। इसके अलावा उनकी कप्तानी भी काफी अच्छी रही है। रोहित ने अभी तक 2023 में खेले गए मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके बल्ले से हमे एक शतक भी देखने को मिला है।

2. शुभमन गिल

शुभमन गिल इस साल प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 100 से ज्यादा के औसत से रन बनाये हैं। साथ ही उनका स्ट्राइक रेट भी काफी अच्छा रहा है। वह शतक के साथ-साथ दोहरा शतक भी लगा चुके हैं। साथ ही उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी निकला है। ऐसे में रोहित और उनकी जोड़ी कमाल कर सकती है।

3. विराट कोहली

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने भी इस साल अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने बल्ले से दो शतक भी जड़े हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 134 का रहा है। विराट कोहली का अनुभव टीम इंडिया के लिए काफी अहम साबित हो सकता है। उनसे युवा बल्लेबाज़ों को काफी कुछ सीखने को मिल सकता है।

4. सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव का टी20I में प्रदर्शन लाजवाब रहा है वह एक कमाल के टी20 बल्लेबाज है। हालांकि ओडीआई में फिलहाल उन्हें अधिक मोके नहीं मिले हैं। लेकिन जिस तरह से सूर्या बल्लेबाज़ी करते हैं वह ओडीआई में भी धमाल मचा सकते हैं। वर्ल्ड कप में उनकी मौजूदगी टीम इंडिया के लिए बेहद खास रहने वाली है।

5. ईशान किशन

युवा बल्लेबाज ईशान किशन बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ चुके हैं। ऋषभ पंत की गैरहाजरी में वह टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे। हालांकि 2023 में ईशान को ज्यादा मौके नहीं मिले है, लेकिन अगर वह अपना आक्रामक अंदाज़ जारी रखते हुए अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो यह टीम के लिए काफी अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें : IND vs AUS: शतक के करीब पहुंचे रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा फ्लाॅप, लंच तक टीम इंडिया का स्कोर 151/3