Placeholder canvas

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बने पापा, अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है खबर है कि अनुष्का शर्मा ने एक बेटी को जन्म दिया है जिसके बाद  टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक बेटी के पापा बन गए हैं।

जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने मुंबई के अस्पताल में सोमवार को दोपहर के समय एक बेटी को जन्म दिया है। वहीं अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में हुआ। वहीं बेटी होने की जानकारी खुद विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर दी।

VIRAT

विराट कोहली ने ट्विटर पर बेटी के जन्म होने को लेकर एक पोस्ट में लिखा, ”हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।”

वहीं बेटी के जन्म की जानकारी देने के बाद कोहली और अनुष्का को इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स की तरफ से बधाई मिलनी शुरू हो गई हैं। वहीं बेटी के जन्म का ऐलान करने के बाद विराट कोहली सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगे हैं। फैंस ने ट्वीट्स के जरिए उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। साथ ही मीम्स के जरिए खुशी भी जताई जा रही है।

आपको बता दें, विराट और अनुष्का को हाल ही में रेगुलर चेकअप के लिए जाते स्पॉट किए गए थे। वहीं अब बेटी के जन्म के बाद विराट और अनुष्का को बधाईयां मिलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है । वहीं अब उनके फैन्स को इन दोनों की बेटी की पहली तस्वीर का भी इंतजार है।