Placeholder canvas

टीम इंडिया को मिला केएल राहुल का रिप्लेसमेंट, क्रिस गेल की तरह बड़ा बिग हिटर, खड़े खडे़ छक्का लगाने में महारत

ऋतुराज गायकवाड़ जिन्हें आईपीएल में ऑरेंज कैप होल्डर बनने के बाद सीधे भारतीय टीम में एंट्री मिली थी, को फिलहाल टीम इंडिया के लिए ज्यादा मौके नहीं मिले है।

पर उन्होंने डोमेस्टिक सर्किट में एक के बाद एक शानदार परियां खेली। जहां वह विजय हजारे ट्रॉफी में सेकेंड हाईएस्ट रन गेटेर थे। वहीं रणजी में भी उनका शानदार फॉर्म जारी हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में ऋतुराज गायकवाड़ ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

अब ऋतुराज को श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम में जगह मिली हैं। अगर वह अच्छा परफार्म करते है तो वह बहुत जल्द के एल राहुल का विकल्प साबित होंगे।

ऋतुराज हाल में विजय ट्रॉफी में एक मैच के दौरान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने थे। जहां उन्होंने उत्तरप्रदेश के खिलाफ खेलते हुए मैच में कुल 16 छक्के लगाए।

ये भी पढ़ें- 32 साल के धाकड़ बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी में मचाया धमाल, ठोक दिए 257 रन, जल्द मिल सकती है टीम इंडिया में एंट्री

इतना ही नहीं वह विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में कुल 34 छक्के लगाए।

ऋतुराज गायकवाड़ क्रिस गेल की तरह खड़े खड़े छक्के लगाने में माहिर हैं। अगर वह इसी तरह से खेलते रहे तो के एल राहुल का जल्द भारतीय टीम से पत्ता कट सकता हैं।

केएल राहुल का स्ट्राइक रेट हमेशा से चिंता का विषय रहा है जबकि ऋतुराज चौके छक्के में डील करके अच्छी स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ के आंकड़े

ऋतुराज ने विजय हजारे ट्रॉफ़ी में 3 शतक और एक दोहरा शतक लगाया। उन्होंने इस दौरान 220 रन की अद्भुत पारी खेली। ऋतुराज रणजी में भी दो मैच में दो अर्धशतक लगा चुके है। ऋतुराज ने भारत के लिए एक ओडीआई और 9 टी 20I खेले हैं। टी 20I में उनका स्ट्राइक रेट करीब 124 जा हैं।

इतना ही नहीं आईपीएल में तो उनके आंकड़े और भी खास है जहां उन्होंने 36 मैच में 130 की स्ट्राइक रेट और 37.72 की औसत से 1207 रन बनाए है। इस दौरान उनके बल्ले से  43 छक्के भी आए हैं।

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हुई जसप्रीत बुमराह की वापसी