Placeholder canvas

रूसी गर्लफ्रेंड के साथ चोरी- छिपे शिमला में एंट्री ले रहा था लड़का, मौके पर पुलिस ने दबोचा

New Delhi: दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस की वजह हर जगह लॉकडाउन लगा हुआ है। भारत में भी 25 मार्च से संपूर्ण देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। इसी बीच हिमाचल के शिमला जिले से एक ऐसी खबर सामने आई हैं, जिसने सभी को चौका कर रख दिया है।

दरअसल एंट्री करने के लिए कोशिश करती हुई एक रसियन लड़की और उसके इंडियन बॉयफ्रेंड को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है। इस घटना के बारे में पूरी जानकारी देते हुए शिमला के पुलिस अधीक्षक ओमपति जम्वाल ने कहा कि रसियन लड़की और उसके इंडियन बॉयफ्रेंड दोनों ही शिमला में एंट्री करने की कोशिश कर रहे थे। जांच से पता चाल हैं कि इंडियन लड़का कुल्लू के निर्मंड इलाके का रहने वाला है।

1 16

पुलिस अधीक्षक ओमपति जम्वाल ने बताया कि ये लड़की और लड़का दोनों नोएडा से बिना किसी कर्फ्यू पास के समान से भरे ट्रक में पीछे छुप कर आ रहे थे। इन दोनों का इरादा निर्मंड पहुंच कर शादी करने का था। इसके अलावा लड़की और लड़के के बीच में उम्र का भी काफी बड़ा फासला है। रूस की लड़की 30 साल की है, वहीं लड़का की उम्र महज 20 साल है। इस गैर-कानूनी काम को बढ़ावा देने के जुर्म में उस ट्रक ड्राइवर और ट्रक क्लिनर को भी पुलिस ने पकड़ा है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, उन दोनों लोगों के खिलाफ IPC की कई धारा के तहत FIR दर्ज की गई है। फिलहाल इस समय रशिन लेडी को हिमाचल के धौली में स्थित क्वरांटइन सेंटर में रखा गया है। वहीं ट्रक ड्राइवर, क्लीनर और उस प्रेमी लड़के को शोषी में क्वारंटाइन किया गया है। वैसे इस समय पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इन दिनों दुनिया के बच्चो बच्चो को पता हैं कि देश में लॉकडाउन लगा हुआ है, और इस दौरान घर से बाहर जाना गैर-कानूनी है। लेकिन इसके बाद भी लोगों कि ऐसी हरकते देश के हालात सोचने पर मजबूर कर देती है।