Placeholder canvas

UAE, सऊदी, कुवैत, क़तर, समेत खाड़ी देशों से होगी INDIA वापसी, 3 JULY से वंदे भारत मिशन का चौथा चरण होगा शुरू

दूसरे देशों में अपने भारतीय नागरिकों के लिए वापस स्वदेश लाने के लिए भारत सरकार के शुरू किए गए वंदे भारत मिशन अपने तीन चरण को सफलता पूर्वक पूरा कर लिया है। अब वंदे भारत मिशन अपने चौथे फेज में जाने वाला है।

3 JULY से शुरू होगा वंदे भारत का चौथा फेज

1 73

हाल ही में भारत सरकार ने घोषणा की हैं कि खाड़ी और बाकी जगहों से बड़ी संख्या में फंसे हुए भारतीय प्रवासियों के लिए वंदे भारत मिशन के अर्न्तगत अब से ठीक एक सप्ताह (3 जुलाई) के बाद चौथे फेज के मिशन को शुरू किया जाएगा। खास बात यह है कि भारत लौटने वाले नागरिकों को लाने के लिए वंदे भारत मिशन के इस फेज को चार खाड़ी देशों में केंद्रित रखेंगे। दरअसल खाड़ी देशों में काफी बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासियों ने इंडियन एम्बेसी में स्पेशल अल्टर्नेशन फ्लाइट के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने दी जानकारी

2 9

वहीं हाल ही में भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि हम अपने नागरिकों को खास तौर पर खाड़ी देशों से लाने के लिए तैयार हैं। हमारे प्रयासों को जारी रखने के लिए 3 जुलाई से वंदे भारत मिशन के चौथे फेज को प्रभावी बनाया गया है। ये फेज स्पेशली उन देशों से अपने भारतीय नागरिकों को लेकर आएगा जहां पर काफी बड़ी संख्या में भारतीय लोग फंसे हुए है, और उन्होंने भारत वापसी के लिए अल्टर्नेशन फ्लाइट में अपना रजिस्ट्रैशन किया है।

इतने भारतीयों को अब तक लाया जा सका है वापस

3

जानकारी के लिए बता दें कि वंदे भारत मिशन अब अपने 7वें हफ्ते में चल रहा है। इस मिशन के तहत अब तक कुल 5 महाद्वीपों के 50 से ज्यादा देशों में फंसे 3, 64, 206 भारतीयों को वापस स्वदेश लाया गया है। इसी के साथ अनुराग श्रीवास्तव ने ऐलान किया हैं कि “इन फ्लाइट्स की मांग बहुत ही ज्यादा आ रही है। और इन में खासकर खाड़ी देशों के एरिया शामिल है। इस लिए सरकार इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए ये काम कर रहे हैं।”

खाड़ी देशों में ज्यादा केंद्रित रहेगा मिशन

1 28

वंदे मिशन के चौथे चरण में स्पेशल फ्लाइट खाड़ी देशों पर ज्यादा केंद्रित रहेगी। इन देशों में संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, बहरीन ओमान, यमन और अन्य जीसीसी देश के साथ-साथ, मलेशिया और सिंगापुर शामिल है।