Placeholder canvas

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट; धोनी, युवराज का नहीं है नाम शामिल

जबसे आईपीएल शुरू हुआ है। बल्लेबाजों का खेलने का अंदाज काफी बदल चुका है। ज्यादातर खिलाड़ी बेखौफ होकर खेलना पसंद करने लगे है। आईपीएल के हर सीजन में छक्के और चौकों की बरसात होती हैं।

आज हम बात करेंगे उन 5 खिलाड़ियों की, जिन्होंने आईपीएल इतिहास में अभी तक के सबसे लंबे छक्के लगाए है। चौकानें वाली बात है कि इस लिस्ट में धोनी और युवराज जैसे धुरंधर खिलाड़ियों का नाम नहीं है।

1. एल्बी मोर्केल

images 9

दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर के नाम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए आईपीएल का सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड है। हैदराबाद में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ मैच के दौरान, एल्बी ने ऑफ स्पिनर प्रज्ञान ओझा के खिलाफ 125 मीटर लंबा छक्का। यह छक्का इंडियन प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के दौरन आया था।

2. प्रवीण कुमार

images 1 5

यह आश्चर्य की बात है कि एक गेंदबाज ने आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़े छक्कों की सूची में जगह बनाई। मध्यम गति के गेंदबाज प्रवीण कुमार ने 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए 124 मीटर लंबा छक्का लगाया।

यह किसी भारतीय खिलाड़ी का अब तक का सबसे बड़ा छक्का है। 2008 से 2014 के बीच आईपीएल का हिस्सा रहे प्रवीण कुमार ने अपनी गेंदबाजी से हर एक सीजन में अपनी छाप छोड़ी।

3. एडम गिलक्रिस्ट

images 8 3

एक और खिलाड़ी जिसने आईपीएल के सर्वोच्च छक्के की सूची में जगह बनाई, वह कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट हैं। 2011 में उनका 122 मीटर लंबा छक्का अभी भी एक विकेटकीपर का रिकॉर्ड है जिसे उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए लगाया था।

4. रोबिन उथप्पा

2 86

यह विश्वास करना कठिन है कि रॉबिन उथप्पा जैसा क्लासिक बल्लेबाज पार्क के बाहर गेंद मार सकता है लेकिन यह 2010 में हुआ जब उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए 120 मीटर लंबा छक्का लगाया।

वह हमेशा एक क्लासिक खिलाड़ी रहे जो ज्यादातर ग्रोउंडेड शॉट्स खेलते है। पर अपने इस छक्के से उन्होंने बताया कि वह भी पावर-हिटर की तरह बल्लेबाजी भी कर सकते है।

5. क्रिस गेल

images 11 3

सबसे बड़े छक्कों की बात बिना क्रिस गेल का जिक्र किये पूरी नहीं होती। क्रिस गेल के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के हैं। वह इस प्रकार के प्रारूप के लिए बने हैं, और वह इसका पूरा आनंद उठाते हैं। उनके नाम आईपीएल में 357 छक्कों का रिकॉर्ड है। 2013 में, उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के अशोक डिंडा के खिलाफ 119 मीटर का अपना सबसे लंबा आईपीएल छक्का लगाया।

ये भी पढ़ें- IPL 2022: हार्दिक पांड्या YOYO टेस्ट में पास, लेकिन फेल हुए पृथ्वी शॉ; क्या अब खेल पाएंगे आईपीएल?