Placeholder canvas

3 भारतीय क्रिकेटर, जिनके बेटे कर सकते हैं अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए डेब्यू

इन वर्षों में, हमने दुनिया भर में शानदार क्रिकेटरों को देखा है। सचिन तेंदुलकर से लेकर राहुल द्रविड़ तक हर खिलाड़ी ने अपनी टीमों के लिए जबरदस्त सफलता हासिल की है। कुछ मशहूर क्रिकेटर के बच्चों ने भी उसी रास्ते पर चलने का फैसला किया है।

आइये जानते है उन तीन खिलाड़ियों के बारे में जो जाने माने खिलाड़ियों के बेटे है और जल्द ही अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू कर सकते है।

1. आर्यन बांगर

images 57 4

आर्यन बांगर भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर के बेटे हैं। अपने पिता की तरह ही आर्यन भी एक ऑलराउंडर हैं। 2019 में, उन्होंने जूनियर काउंटी खेल में लीसेस्टरशायर के लिए खेला।

2021 में, आर्यन ने राष्ट्रीय अंडर -19 (कूच बिहार ट्रॉफी) में पुडुचेरी के लिए खेला। उन्होंने 5 मैचों में 300 रन बनाए। आर्यन ने दो अर्धशतक बनाए और इसी के साथ 20 विकेट भी लिए। यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी क्रिकेट यात्रा कैसी होती है।

2. अर्जुन तेंदुलकर

images 58 4

अर्जुन तेंदुलकर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं। अर्जुन तेंदुलकर के पिछले प्रदर्शनों से पता चला है कि वह अपने पिता के नक्शेकदम पर चलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

पिछले साल, वह पुलिस शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट में सिर्फ 26 गेंदों में 77 रन बनाने में सफल रहे, जिसमें एक ओवर में 5 छक्के शामिल थे। उनके शानदार प्रदर्शन ने आईपीएल में उनका मार्ग प्रशस्त करने में मदद की है। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख में खरीदा।

3. समित द्रविड़

images 60 4

समित द्रविड़, राहुल द्रविड़ के बेटे हैं। समित 16 साल के है, लेकिन कहा जाता है कि उसने काफी क्षमता दिखाई है और पहले ही जूनियर क्रिकेट में अपना नाम बना चुका है। समित को उनके पिता राहुल द्रविड़ कोचिंग देते हैं।

उन्होंने 2016 में टाइगर कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बैंगलोर यूनाइटेड क्रिकेट क्लब (बीयूसीसी) के लिए अंडर -14 स्तर पर घरेलू शुरुआत की। दिसंबर 2019 में, समित ने कर्नाटक राज्य अंतर-क्षेत्रीय टूर्नामेंट में 250 गेंदों पर 201 रन बनाए।

ये भी पढ़ें- धोनी, कोहली या रोहित नहीं बल्कि श्रेयस अय्यर ने इन्हें बताया अपना फेवरेट कप्तान