Placeholder canvas

इन 5 भारतीय क्रिकेटर दोस्तों के बीच पड़ गई है दरार, एक जोड़ी स्कूल क्रिकेट भी खेल चुकी है साथ

क्रिकेट जगत में खिलाड़ियों की आपस में दोस्ती कोई नई बात नहीं है। साथ रहने और खेलने में खिलाड़ी एक दूसरे के अच्छे दोस्त भी बन जाते हैं। ऐसे में अच्छे दोस्त होने के बावजूद भी कई क्रिकेटरों की दोस्ती में दरार पड़ चुकी है।
ऐसे ही 5 जोड़ियों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

क्रिकेट के मैदान पर हो या मैदान से बाहर यह क्रिकेट जोड़ियां हमेशा ही मौज मस्ती करती हुई नजर आती थी मगर समय बीतने के साथ दोस्ती टूट गई।

1-सचिन तेंदुलकर- विनोद कांबली

sachin kambli 2

भारतीय टीम के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम वैसे तो ढेरों रिकॉर्ड दर्ज हैं। क्रिकेट में बल्ले से जौहर दिखाने वाले सचिन की दोस्ती की भी चर्चा होते हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने बचपन के दिनों में विनोद कांबली से दोस्ती की थी। यह दोनों स्कूली क्रिकेट भी साथ साथ खेलते थे इतना ही नहीं इन दोनों के बीच स्कूली क्रिकेट में एक बार 664 रनों की रिकॉर्ड पार्टनरशिप भी हुई थी।

इसके बाद सचिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया तो वहीं कुछ ही समय बाद विनोद कांबली की भी एंट्री टीम इंडिया में हो गई थी। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच दोस्ती और गाड़ी हो गई थी मगर 10-12 साल बीतने के बाद एक दूसरे ने आपस में बातचीत करनी बंद कर दी।

विनोद कांबली ने एक कार्यक्रम के दौरान यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि सचिन तेंदुलकर ने उन्हें खराब समय में मदद नहीं की थी। अगर तेंदुलकर चाहते तो कमली की मदद कर सकते थे। अब दोनों फिर से दोस्त हो गए हैं।

2-गौतम गंभीर-विराट कोहली

gambhir aur kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के भी रिश्ते काफी तल्ख हैं। यह बात जगजाहिर है। यह दोनों क्रिकेटर दिल्ली के लिए स्टेट क्रिकेट एक साथ खेलने हैं। यह दोनों खिलाड़ी दिल्ली से खेलने के दौरान काफी अच्छे दोस्त थे।

मगर दोनों खिलाड़ियों के बीच दोस्ती ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकी। इन दोनों खिलाड़ियों को आईपीएल में भी उलझते हुए देखा गया है। आपको बता दें कि साल 2013 में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान विराट कोहली अपना विकेट गंवाने के बाद गौतम गंभीर के लिए अब शब्द का प्रयोग कर रहे थे।

इसके बाद कड़े शब्दों में गौतम गंभीर ने भी विराट कोहली को फटकार लगाई थी। अभी से दोनों के दोस्ती के रिश्ते में खटास पैदा हो गई थी।

3-मुरली विजय- दिनेश कार्तिक

dk vijay family

दिनेश कार्तिक और मुरली विजय दोनों भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं। काफी क्रिकेट इन्होंने साथ-साथ भी खेली है। ऐसे में इन दोनों के बीच गहरी दोस्ती भी थी मगर कुछ समय बाद दोनों की दोस्ती के बीच दरार पड़ गई। एक बार दिनेश कार्तिक ने अपनी पत्नी निकिता की मुरली विजय से मुलाकात करवाई थी।

इसके बाद मुरली विजय और निकिता के बीच अफेयर हो गया था और निकिता ने दिनेश कार्तिक को छोड़कर मुरली विजय से शादी रचा ली थी। दिनेश कार्तिक को जब निकिता और मुरली विजय के इस रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने फौरन निकिता को तलाक देने का फैसला किया था। समय के साथ मुरली विजय और दिनेश कार्तिक की दोस्ती भी टूट गई थी।

4-एमएस धोनी-वीरेंद्र सहवाग

sehwag aur dhoni

अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को दो-दो विश्व कप दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी और टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बीच क्रिकेट खेलने के शुरुआती दौर में काफी अच्छी बॉन्डिंग थी।

अगर समय बदला और इन दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। धोनी को भारतीय टीम की कमान मिलने के बाद धोनी और सहवाग के बीच दूरियां हो गईं। एम एस धोनी की कप्तानी में वीरेंद्र सहवाग का टीम इंडिया से बाहर होने के बाद एमएस धोनी सहवाग के फैंस के निशाने पर आ गए थे।

ये भी पढ़ें- क्रिस गेल ने चुना टॉप तीन क्रिकेटर, विराट को नहीं किया शामिल, सिर्फ इस भारतीय खिलाड़ी को दी जगह

5-युवराज- एमएस धोनी

yuvi aur dhoni

पूर्व भारतीय कप्तान और ऑलराउंडर युवराज सिंह कि दोस्ती के चर्चे पूरे क्रिकेट जगत में मशहूर थे। दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती थी साल 2011 का वर्ल्ड कप जीतने के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी। जिसमें युवराज सिंह की पीठ पर महेंद्र सिंह धोनी बैठे देखे गए थे और युवराज सिंह फील्ड पर लेटे हुए दिख रहे थे।

मगर समय बदलने के साथ इन दोनों के बीच भी दूरियां बढ़ती गई। इस बात की पुष्टि मीडिया में भी हुई साल 2011 के विश्व कब के बाद युवराज सिंह ब्लड कैंसर से ग्रसित हो गए थे बावजूद इसके उन्होंने शानदार वापसी करते हुए टीम इंडिया में जगह बनाई मगर उनका कैरियर ज्यादा दिन तक चल नहीं सका। दोनों क्रिकेटरों ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।