Placeholder canvas

समझ से परे, आखिर भारतीय सेलेक्टर्स ने क्यों किया इन 4 धुरंधर खिलाड़ियों को T20 वर्ल्ड कप से नजरंदाज?

हाल ही में एशिया कप का समापन हुआ है। इस बार एशिया कप का नया चैंपियन श्रीलंका बना है। एशिया कप 2022 में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। लेकिन एशिया कप के ठीक 1 दिन बाद भारतीय टीम का आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए चयन किया गया है।

टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है। जिसमें जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) और हर्षल पटेल (Harshal Patel) की वापसी हुई है। यह दोनों तेज गेंदबाज चोट के कारण एशिया कप 2022 में नहीं खेले थे। लेकिन अब ये दोनों गेंदबाज टीम में वापस लौट आए हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) वर्ल्ड कप 2022 में अपने सफर की शुरुआत 23 अक्टूबर को पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ मेलबर्न के मैदान पर मुकाबला खेलकर करेगी। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम के सीनियर खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन और दिनेश कार्तिक को भी टीम में जगह मिली है, लेकिन कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन्हें वर्ल्ड कप के लिए टीम में नहीं चुना गया है।

दरअसल मौजूदा समय में टीम इंडिया के पास कुछ ऐसे खिलाड़ी है, जो अपने अनुभव और शानदार प्रदर्शन के दम पर टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में चयन के प्रबल दावेदार है, हालांकि सेलेक्टर्स द्वारा इन धुरंधर खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया जाने का फैसला कई क्रिकेट फैंस को समझ से परे नजर आ रहे हैं।

आईये जानते हैं ऐसे ही 4 धुरंधर खिलाड़ियों के बारे में, जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप से नजरअंदाज किया गया, लेकिन चयनकर्ताओं का ये फैसला समझ से परे नजर आ रहा है।

1. कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav)

KULDEEP

वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह ना बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) का भी नाम शामिल है।

कुलदीप यादव ने आई पी एल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए सबसे अधिक विकेट हासिल किए थे इसके अलावा उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड ओवरों की सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन पहले उन्हें एशिया कप के लिए टीम में नहीं चुना गया और अब वर्ल्ड कप के लिए भी नजरअंदाज किया गया है।

2. संजू सैमसन (Sanju Samson)

SANJU SAMSON

संजू सैमसन (Sanju Samson) ने साल 2022 में मिले मौकों को हाथ से नहीं जाने दिया। उन्होंने टीम इंडिया के लिए कई मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए साल 2015 में इंटरनेशनल डेब्यू क्या था। कुछ दिनों पहले खेली जा रही सीरीजों के दौरान टीम का हिस्सा भी बनाया गया था।

जैसे ही एशिया कप और वर्ल्ड कप का समय आया उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए साल 2022 में कुल 6 मुकाबले खेले थे। जिनमें उन्होंने 44.75 की औसत से 179 रन बनाए थे। फिर भी उन्हें वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह नहीं मिली है।

3. ईशान किशन (Ishan Kishan)

ISHAN KISHAN W

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और यह बल्लेबाज अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते लाखों क्रिकेट फैंस के दिलों पर राज करता है।

लेकिन इस खिलाड़ी का भी उस लिस्ट में नाम है जिन्हें आईसीसी T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है। खिलाड़ी बीते कुछ समय से टीम के लिए शानदार प्रदर्शन नहीं कर सका है। जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर किया गया है।

4. शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur)

SHARDULटीम इंडिया के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) साल 2022 की शुरुआत में आईसीसी T20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह बनाने के बड़े दावेदार थे। मगर एशिया कप से पहले ही उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया।

पहले उन्हें एशिया कप 2022 के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया और अब उन्हें T20 वर्ल्ड कप के लिए भी टीम में जगह नहीं दी गई है। कुछ समय पहले उन्होंने जिंबाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद भी उन्हें वर्ल्ड कप के लिए दरकिनार किया गया है।