Placeholder canvas

क्रिस गेल समेत इन 5 दिग्गज खिलाड़ियों ने लिया IPL 2022 Mega Auction से अपना नाम वापिस

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी (IPL 2022 Mega Auction) से अपना नाम वापिस ले लिया है।

स्टार्क विभिन्न कारणों से आईपीएल लीग में खेलने से बाहर हो गए हैं। वह सफेद गेंद के प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के लिए खुद को तरोताजा रखना चाहते है। वहीं अभी तक सैम कुरेन ने आने नाम वापिस लेने की वजह नहीं बताई है।

आईपीएल नीलामी (IPL 2022 Mega Auction) की डेट में भी हुआ बदलाव

आईपीएल नीलामी जो पहले 7 और 8 फरवरी को होना तय हुई थी वह अब 12,13 फरवरी को होना तय हुई है। इन बड़े नामों का आईपीएल नीलामी (IPL 2022 Mega Auction) का हिस्सा न होने के बाद फ्रेंचाइजी और फैंस निराश नज़र आये।

क्रिस गेल का नाम वापिस लेने से फ्रेंचाइजी निराश

images 42 5

सबसे ज्यादा झटका क्रिस के नाम वापिस लेने के वजह से रखा है। क्रिस अपने लंबे लंबे छक्कों जे लिए जाने जाते है। जब क्रिस का सीन होता है टी बड़े से बड़ा गेंदबाज मायूस नज़र आते है। 142 आईपीएल में 4965 रन बनाए है। इस दौरान उनके बल्ले से 405 चौके और 357 छक्के आये।

सैम कुरेन ने भी ट्वीट कर दी जानकारी

सैम कुरेन जिन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए अपने आल राउंड प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था ने भी नीलामी पूल में अपना नाम नहीं दिया। उन्होंने अभी तक 32 आईपीएल में करीब 150 की स्ट्राइक रेट से 337 रन बनाए है। साथ ही 32 विकेट भी लिए है। उनका भी आईपीएल से नाम वापिस लेने में बाद फैंस निराश है।

इंग्लैंड के ये खिलाड़ी नहीं होंगे नीलामी का हिस्सा

289674.4

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट नीलामी पूल में प्रवेश करने के इच्छुक थे, लेकिन उनकी हालिया एशेज हार ने 31 वर्षीय को अन्यथा सोचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने अब पुष्टि की है कि वह अपना 100 प्रतिशत इंग्लैंड को देंगे।

पहले यह पता चला था कि इंग्लैंड आईपीएल में अपने प्रमुख खिलाड़ियों की भागीदारी को प्रतिबंधित करने वाला है। यहां तक ​​कि बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर भी नीलामी पूल में शामिल नहीं हैं।

लखनऊ और अहमदाबाद ने ड्राफ्ट्स पिक्स की पुष्टि की

मेगा नीलामी (IPL 2022 Mega Auction) से पहले, दो नई फ्रेंचाइजी, लखनऊ और अहमदाबाद ने अपने तीन ड्राफ्ट पिक्स की पुष्टि की। जहां लखनऊ ने केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस और रवि बिश्नोई को साइन किया, वहीं अहमदाबाद ने हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिल को टीम में रखने का फैसला किया है।