Placeholder canvas

इन विदेशी क्रिकेटरों का आया भारतीय लड़कियों पर दिल, दो पाकिस्तानी खिलाड़ी भी लिस्ट में शामिल

भारत में क्रिकेट को खेल के साथ-साथ धर्म की संज्ञा दी जाती है। खिलाड़ियों को यहां के क्रिकेट फैंस भगवान की तरह पहुंचते हैं। यहां की क्रिकेट फैंस क्रिकेट को हर खेल से आगे रखते हैं। ऐसे में हम आज उन विदेशी क्रिकेटरों से आपको रूबरू कराएंगे जिन्होंने भारतीय लड़कियों से शादी की है इनमें दो पाकिस्तानी क्रिकेटर भी शामिल हैं।

5-मुथैया मुरलीधरन और मधिमालर

murlidharan family..1

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले श्रीलंकाई स्पिनर गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन किसी परिचय के मोहताज नहीं है। मगर उनके बारे में खास बात यह है कि उन्होंने साल 2005 में 21 मार्च को एक इंडियन लड़की से शादी रचाई थी। चेन्नई की मधिमालर श्रीलंकाई क्रिकेटर मुरलीधरन की पत्नी है। जबकि मधिमालर के पिता चेन्नई स्थित मलार हॉस्पिटल की फाउंडर हैं।

4-ग्लेन टर्नर और सुखविंदर कौर

glen terner family

ग्लेन टर्नर न्यूजीलैंड के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार किए जाते हैं। ग्लेन टर्नर ने साल 1973 में भारत की लड़की सुखविंदर कौर से शादी की थी। ग्लेन टर्नर साल 1970 के दशक में कीवी टीम की ओर से क्रिकेट खेला करते थे।

3-माइक ब्रेयली और माना साराभाई

mana sarabhai family

माइक ब्रेयली एक अंग्रेज क्रिकेटर थे। अपने दौर के सबसे मशहूर कप्तानों में से एक रहे माइक ब्रेयली का दिल भी एक भारतीय लड़की पर आया था। साल 1976 के दौरान इंग्लैंड टीम भारत दौरे पर आई हुई थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात माना साराभाई से हुई थी। इसके बाद दोनों में नज़दीकियां बड़ी और शादी करने का फैसला किया। माना साराभाई जाने-माने उद्योगपति गौतम साराभाई की बेटी हैं। शादी के बाद दोनों इंग्लैंड में ही बस गए।

2-सामिया आरजू और हसन अली

hasan ali wife

सामिया एक भारतीय लड़की है जबकि हसन अली एक पाकिस्तानी क्रिकेटर है। इन दोनों ने साल 2019 में शादी की थी। हसन अली और पेशे एयरोनॉटिकल इंजीनियर सामिया आरजू का निकाह दुबई में संपन्न हुआ था। इन दोनों की शादी में नजदीक के रिश्तेदार और फ्रेंड्स शामिल हुए थे।

हसन अली के अनुसार उन दोनों की पहली मुलाकात एक रात्रिभोज के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों में धीरे-धीरे बातचीत बड़ी और मामला शादी तक पहुंच गया। सामिया आरजू और हसन अली दोनों का परिवार मौजूदा समय में पाकिस्तान में रहता है।

1-सानिया मिर्जा और शोएब मलिक

1 58

भारत की टेनिस स्टार और पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक की शादी इतनी आसान नहीं रही। दोनों की शादी काफी दिनों तक विवादों में रही। पाकिस्तान और भारत के बीच तल्ख के रिश्तो के बारे में वैसे तो हर किसी को पता है। इन्हीं वजहों से इन दोनों खिलाड़ियों की शादी ने काफी चर्चा बटोरी।

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने साल 2010 में शादी करने का फैसला किया। मीडिया भी इस मामले में पीछे नहीं रहा और उसने खूब मिर्च मसाला लगाकर अपने दर्शकों को खबरें परोसी। हाल फिलहाल दोनों पाकिस्तान में सुखी जीवन व्यतीत कर रहे हैं और इन दोनों की शादी से उनका एक बेटा भी है।