Placeholder canvas

वंदे भारत मिशन का तीसरा चरण हुआ शुरू, खाड़ी देशों के लिए बढ़ाई गई इतनी अतिरिक्त उड़ानें

कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन की वजह दूसरे देशों में फंसे भारतीयों के वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘वंदे भारत मिशन’ के दो फेज अच्छी तरह से सफलपूर्ण खत्म हुए है। वहीं अब सरकार ने अपने इस मिशन के तीसरे फेज की भी शुरूआत कर दी है। वंदे भारत मिशन के तीसरे फेज की योजना के तहत खाड़ी देशों के अलावा यूरोप, अमेरिका और कनाडा में फंसे भारतीय नागरिक को भी स्वदेश वापस लाया जाएगा। हाल ही में सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने इस बात की जानकारी देते हुए अपने ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट किया। अपने इस ट्वीट में मिनिस्टर पूरी ने मिशन के तीसरे चरण की सारी जानकारी दी है।

गल्फ देशों के लिए 58 अतिरिक्‍त उड़ानें

हरदीप सिंह पुरी ने अपने ट्वीट में बताया कि वंदे भारत मिशन का तीसरा फेज फिलहाल शुरू किया जा चुका है, मिशन का ये चरण 30 जून तक चलेगा। इस दौरान गल्फ कंट्रीज के लिए मिशन की 58 अतिरिक्त फ्लाइट्स उड़ान भरेगी। जो वहां फंसे भारतीय नागरिको को लेकर वापस स्वदेश आएगी।इन सभी फ्लाइट्स को जोड़कर देख जाए तो पहले तय की गईं 107 उड़ानों के बजाय मिशन के तीसरे फेज के दौरान सरकार ने अब तक कुल 165 फ्लाइट्स के संचालन के साथ खाड़ी देशों से भारतीयों को देश में वापस लेकर आएगी।

यूरोप के लिए 30 जून तक 80 उड़ानें होंगी 

वहीं यूरोप के लिए इस मिशन की 80 फ्लाइट्स बुक की गई है।  इसके अलावा 10 उड़ानें अमेरिका और कनाडा के लिए होंगी। जानकारी के लिए आपको बता दें, अमेरिका और कनाडा के लिए इस मिशन के तहत 70 उड़ानें पहले से ही तय हैं।

बताया जा रहा है कि यूरोप और लंदन से हर रोज 2 फ्लाइट्स का संचालन किया जाएगा। इसके साथ US और कनाडा के लिए अलग से 10 फ्लाइट्स संचालित होगी। मालूम हो कि सरकार ने वंदे भारत मिशन के तीसरे चरण के तहत विदेशों में फंसे कई हजार भारतीयों की स्वदेश वापसी की कोशिश रहेगी।