Placeholder canvas

धोनी, युवराज या अफरीदी नहीं बल्कि इस खिलाड़ी के नाम है क्रिकेट इतिहास के सबसे लंबे छक्के का रिकॉर्ड

आप जानकर हैरान होंगे कि क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ा छक्का आज से 100 साल से भी पहले आया था। आज तक कोई भी क्रिकेटर इस रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं पहुँच पाया है। आज हम बात करंगें कि आखिर किस बल्लेबाज के बल्ले से ये छक्का आया था।

इस खिलाड़ी के नाम है सबसे बड़े छक्के का रिकॉर्ड

images 56 1

सूची में सबसे ऊपर अल्बर्ट ट्रॉट हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए खेला है। यह 1990 के दशक में हुआ था जब अल्बर्ट ट्रॉट ने इंगलेंड के एक क्लब के लिए खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 164 मीटर का छक्का लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

आज तक ये रिकॉर्ड कोई भी क्रिकिटर नहीं तोड़ पाया है। अल्बर्ट ने 41 के उम्र में खुद को गोली मार के आत्महत्या की थी। उनको फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे बेहतरीन आल राउंडर में से एक माना जाता है। उन्होंने 375 फर्स्ट क्लास मैच में 10696 रन बनाए और 1674 विकेट लिए।

शाहिद अफरीदी ने लगाया है इतने मीटर लंबा छक्का

images 57 1

पाकिस्तानी क्रिकेट के दिग्गज शाहिद अफरीदी को उस समय छक्कों का बादशाह माना जाता था। उनके नाम क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा छक्का है। यह वर्ष 2013 में था, जब शाहिद अफरीदी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 158 मीटर छक्का लगाया था।

भारत के दो बल्लेबाजों के नाम भी है क्रिकेट इतिहास के सबसे लंबे छक्कों में से एक

main qimg 200560216ba5997d7e20886014679685 lq

भारत के सिक्सर किंग युवराज सिंह अपनी बड़ी हिट के लिए जाने जाते हैं। 2007 युवराज सिंह के लिए वास्तव में एक विशेष वर्ष था। युवराज ने अपने छह छक्कों के अलावा अपने करियर का सबसे बड़ा छक्का भी लगाया।

यह सितंबर 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्वेंटी -20 विश्व कप मैच के दौरान हुआ, जब युवराज ने ब्रेट ली की गेंद को अपने करियर के सबसे यादगार छक्के में बदल दिया। इस दौरान उन्होंने 119 मीटर का लंबा छक्का लगाया था।

images 58

एमएस धोनी अपने शानदार शॉट्स के लिए जाने जाते हैं, खासकर उनके हेलीकॉप्टर शॉट के लिए। उन्होंने 2011-12 के कॉमनवेल्थ बैंक ट्राई-सीरीज़ के नेल-बाइटिंग फिनिश में चिर-प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 112 मीटर का लंबा छक्का मारा।

यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़े छक्कों में से एक माना जाता है। यह छक्का बहुत ही संकटपूर्ण स्थिति में मारा गया था। भारत को 4 गेंदों पर 12 रनों की जरूरत थी जब ‘कैप्टन कूल’ ने लॉन्ग-ऑन पर क्लिंट मैके की हाफ वाली में ये शॉट लगाई थी।

ये भी पढ़ें- IPL 2022: धोनी का यह आलराउंडर खिलाड़ी बल्ले से मचा रहा है तूफान, रिटेन करके गदगद है फ्रेंचाइजी