Placeholder canvas

बुजुर्ग महिला की खुली किस्‍मत, 52 किलो की मछली पकड़कर कुछ ऐसे बन गई लखपति

शायद किसी ने सच ही कहा कि ऊपर वाला कब किसी को रंक से राजा बना दे, ये कोई नहीं बता सकता है। यहीं कहावत आज पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप के दूरदराज गांव में रहने वाली गरीब बुजुर्ग महिला के साथ हुआ है। बता दें कि बंगाल की इस बूढ़ी महिला ने हाल ही में52 किलो की वजन वाली एक बड़ी सी मछली पकड़ी थी। इस बूढ़ी महिला को ये मछली बेचने पर 3 लाख से ज्यादा रुपए मिले है। इसी साथ ये बुजुर्ग महिला एक मछली पकड़ कर पल भर में लखपति बन गई है।

अपने साथ हुए इस चमत्कार को लेकर बात करते हुए उस बुजुर्ग महिला ने कहा कि- “मैने अपने अब तक के जीवन में कभी भी इतना सारा पैसा एक साथ नहीं देखा था। मैने अपनी इस मछली को 6, 200 रूपए प्रति किलो के भाव में बेचकर 3 लाख रूपए से ज्यादा पैसों की कमाई की है।”

Background 6 4

खबरो से मिली जानकारी के अनुसार इन बुजुर्ग महिला का नाम पुष्पा है , जो पश्चिम बंगाल के दक्षिण के हिस्से में मौजूद समुद्र द्वीप पर बसे चकपुतडुबी गांव में रहती है। मीडिया से बात करते हुए बुगुर्ज महिला पुष्पा ने आगे बताया कि “मछली पकड़ने के लिए वो मंगलवार को समुद्र में गई थी, जहां उन्हें एक बड़ी सी मछली दिखी और उन्होने मौका देखते ही उसे पकड़ लिया।”

उन्होंने ये भी कहा कि अपने जीवन में इतनी बड़ी मछली आज तक कभी नहीं देखी है। इस मछली को बंगाली भाषा में “भोला मछली” कहा जाता है। वहीं मछली पकड़ने के बाद से पुष्पा के गांव वाले लोगों ने उसने कहा कि उनकी मछली का आकार और कीमत दोनों ही बहुत ही ज्यादा है। जानकारों की माने तो सागर द्वीप पर ही ये विशाल काय मछली मिलती हैं। इस द्वीप में रहने वाले ग्रामीणों का मैन रोजगार मछली पकड़ना ही होता है।