Placeholder canvas

चोट के कारण IPL से बाहर हुआ मुंबई इंडियंस का तेज गेंदबाज, इस युवा खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए कुछ भी अच्छा होता नहीं दिखाई पड़ रहा है। एक तरफ जहां मुंबई इंडियंस की टीम अपने शुरुआती 8 मुकाबले गंवा कर अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर है।

वहीं, अब टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद अरशद खान (Mohammed Arshad Khan) चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर फ्रेंचाइजी नहीं कुमार कार्तिकेय सिंह (Kumar Kartikey Singh) को टीम में शामिल किया है। ऐसे में कुमार कार्तिकेय सिंह मुंबई इंडियंस के अगले मुकाबलों के लिए टीम से जुड़ेंगे।

20 लाख में मोहम्मद अरशद खान को मुंबई ने था खरीदा

Mumbai Indians

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की Mega Auction में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद अरशद खान को 20 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा था, लेकिन इस युवा खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस की टीम ने एक भी मुकाबले के लिए मैदान पर नहीं उतारा है और अब वह चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

इतनी राशि में कुमार कार्तिकेय सिंह को टीम से जोड़ा

KARTIKEY MI

मोहम्मद अरशद खान के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किए गए बाएं हाथ के स्पिनर गेंदबाज कुमार कार्तिकेय सिंह को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने 20 लाख रुपयों में टीम में शामिल किया है।

कुमार कार्तिकेय सिंह बाएं हाथ के स्पिनर गेंदबाज हैं और डोमेस्टिक क्रिकेट में मध्यप्रदेश के लिए शानदार प्रदर्शन करते नजर आते हैं। युवा खिलाड़ी ने अब तक अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट कैरियर में 9 फर्स्ट क्लास, 19 लिस्ट के मुकाबले और 8 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने नौ प्रथम श्रेणी मैचों में 35, 19 लिस्ट ए मैचों में 18 विकेट और 8 टी-20 मैचों में 9 विकेट हासिल किए हैं।

मौजूदा सत्र में बुरे दौर से गुजर रही है मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 

Mumbai Indians

आपको बता दें कि आईपीएल साल 2022 में मुंबई इंडियंस की टीम अब तक कुल 8 मुकाबले खेलकर एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई है। और वर्तमान सत्र मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए किसी बुरे दौर से कम नहीं है।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में अब तक कुल 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है मगर इस सत्र में एक अदद जीत को तरस रही है। हालांकि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है मगर बाकी के मुकाबलों में वह शानदार खेल दिखाकर अन्य टीमों के समीकरण को बिगाड़ सकती है।

साल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस की पूरी स्क्वायड यहां देखें

Mumbai Indians

रोहित शर्मा (कप्तान), किरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, अनमोलप्रीत सिंह, कुमार कार्तिकेय सिंह, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, बेसिल थम्पी, जयदेव उनादकट, जोफ्रा आर्चर, मयंक मारकंडे, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टाइमल मिल्स, अर्जुन तेंदुलकर, डेनियल सैम्स, डेवॉल्ड ब्रेविस, ऋतिक शोकीन, संजय यादव, टिम डेविड, इशान किशन, फैबियन एलेन और आर्यन जुयाल।

ये भी पढ़ें- RCB vs RR : विराट कोहली के खराब फाॅर्म पर फाफ डु प्लेसिस ने दी प्रतिक्रिया