बस कुछ ही देर में होगा साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए इस ग्रहण से जुड़ी मान्यता

रविवार 21 जून को साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। वहीं आज हम इस पोस्ट के जरिये आपको इस सूर्य ग्रहण से जुडी बड़ी जानकारी देने जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, ये सूर्य ग्रहण  तीन घंटे 30 मिनट तक रहेगा। वहीं भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण का स्‍पर्श काल रविवार, 21 जून को सुबह 9 बजकर 16 मिनट त‍था मोक्ष काल दोपहर बाद तीन बजकर 14 मिनट पर होगा। ये सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 35 मिनट के बाद देखा जा सकेगा। राजधानी रांची में सूर्य ग्रहण स्‍पर्श का समय 10 बजकर 37 मिनट है और ये सूर्य ग्रहण 2 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। वहीं इस दौरान रविवार, अमावस्‍या और सूर्य ग्रहण का संयोग बना रहा है। इसके साथ ही आज मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। आज रात 10 बजकर 14 मिनट से सूतक काल शुरू हो जाएगा। वहीं रविवार 10 बजे से 3 बजे तक तक इस सूर्य ग्रहण बहुत ज्यादा प्रभावी रहेगा।

1 54

वहीं इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव भारत के साथ-साथ जापान, चीन, यूरोप, रूस के अलावा अरब देशों में भी देखने को मिलेगा। भारत के अतिरिक्त यह ग्रहण अफ्रीका, दक्षिण-पूर्व यूरोप, मध्य पूर्व के देशों, एशिया, इंडोनेशिया में दिखाई देगा। वहीं इन सभी देशों में ये सूर्य ग्रहण की अवधि अलग होगी।

ज्योतिष से मिली जानकारी के अनुसार, इस सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पूर्व प्रारंभ हो जाएगा। वही इस सूर्य ग्रहण मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र पर, मिथुन राशि पर लगेगा। इसी के साथ ज्योतिष ने इस बात की जानकारी भी दी है कि मेष, सिंह, मीन और कुछ हद तक वृश्चिक राशि वालों के लिए ये इस ग्रहण लाभदायक होगा। वहीं वृष, मिथुन, कर्क, तुला, कन्या, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए ग्रहण हानिकारक होगा।

इसी के साथ ये भी कहा जा रहा है कि इस सूर्य ग्रहण के दौरन पृथ्वी पर अंधकारमय स्थिति होगी। विश्व के लिए यह ग्रहण हानिकारक होगा।