Placeholder canvas

रियाद समेत आज इन 6 मुल्कों से 1100 भारतीयों की होगी वतन वापसी, ,जानें flight का पूरा शेड्यूल

New Delhi: कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए देश में पिछले ढेड़ महीने से लॉकडाउन लगा हुआ है। भारत सहित कई और देशों ने भी कोरोना से बचने के लिए लॉकडाउन का साहारा लिया है। ऐसे हजारों भारतीय दूसरे देशों में फंस गए है। जिन्हें अब भारत सरकार ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत वापस ला रहे है।

सरकार का ये मिशन 7 मई से शुरू हुआ हैं, और 13 मई तक सरकार एयर इंडिया की 64 फ्लाइट का संचालन कर 14, 800 भारतीयों को वतन वापस लाएगी। आज इस मिशन का चौथा दिन है, आज सरकार विदेशों में फंसे करीब 1100 नागरिकों को भारत वापस लाने की उम्मीद की जा रही है। कहा जा रहा हैं कि 10 मई देर रात तक 6 देशों में फंसे 1100 भारतीयों को वापस लाया जाएगा। मिशन के चौथे दिन रियाद, ढाका, लंदन, मनीला,नेवार्क और सिंगापुर इन 6 देशों में फंसे 1100 भारतीयों को वापस लाया जाएगा।

Background 9

बताया जा रहा हैं कि इन 6 देशों में सबसे पहले रियाद में फंसे भारतीयों को एयर इंडिया फ्लाइट AI-926 से आज रात 8 बजे दिल्ली के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लाया जाएगा। इसके साथ ही एयर इंडिया की फ्लाइट्स के सारे शिड्यूल भी सामने आ गए है। वंदे भारत मिशन में सबसे बड़ा रोल निभा रही एयर इंडिया एयरलाइंस आज 6 देशों में फंसे 1100 भारतीयों भारत वापस लाने वाली है। हाल ही में सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने इस स्पेशल रेस्क्यू फ्लाइट की शिड्यूल लिस्ट जारी है।

जानें आज आने वाली फ्लाइट्स का पूरा शेड्यूल

1 130

इस शिड्यूल के तहत फ्लाइट AI-1343 सिंगापुर से 234 भारतीयों को लेकर सुबह 9:20 पर रवाना होगी। ये फ्लाइट दोपहर 12:30 बजे तक मुबंई एयरपोर्ट पर लैंड होगी। शिड्यूल के मुताबिक AI-0162 सुबाह 9:45 बजे लंदन एयरपोर्ट से 326 भारतीयों को लेकर निकलेगी। ये फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर रात 10:50 बजे पहुंचेगी।

तीसरी फ्लाइट AI-926 रियाद से 152 भारतीयों को लेकर दोपहर 1 बजे टेक ऑफ करेंगी, जिसके बाद रात 8 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करेंगी। वहीं चौथी फ्लाइट AI-1242 ढाका से 168 भारतीयों को लेकर दोपहर 1:15 बजे रवाना होगी, जो दोपहर 3:30 बजे तक मुबंई एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। वहीं पांचवी फ्लाइट AI-1387 मनीला से शाम को 6:30 बजे रवाना होगी, और रात 11 बजे मुंबई एयर पोर्ट पर पहुंचेगी। वहीं आखिरी फ्लाइट AI-144 नेवार्क से रात 11:55 बजे निकलेगी। जिसके बाद 12 मई की भोर सुबाह में मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करेंगी।