Placeholder canvas

कभी विराट कोहली के कप्तानी में एक मौका पाने के लिए तरस रहा था ये प्लेयर, अब बन गया रोहित शर्मा का चहेता

भारत ने इस साल चल रहे टी 20I वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया हैं। भारत के इस क्वालिफिकेशन में सबसे बड़ा योगदान सूर्यकुमार यादव का रहा हैं। उन्होंने अभी तक तीन अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने अभी तक इस टी 20I में 75 की औसत से 193 की स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए हैं।

कभी विराट कोहली के कप्तानी में एक मौका पाने के लिए तरस रहा था ये प्लेयर, अब बन गया रोहित शर्मा का चहेता

सूर्यकुमार यादव की किस्मत ने रोहित शर्मा के कप्तान बनते ही पलटी मारी। सूर्यकुमार पिछले कुछ सालो से लगातार आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। बावजूद इसके उन्हें मौके नहीं दिए जा रहे थे।

आखिरकार उन्होंने मार्च 2021 में टी20I में डेब्यू किया। पर शुरुआत में इस खिलाड़ी को विराट कोहली की कप्तानी में ज्यादा मौके नहीं मिले। पर रोहित के कप्तान बनते ही इन्हें बार बार मौके मिले और उन्होंने हर समय योगदान दिया।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान टीम पर क्रिकेट फैंस ने लगाया धोखेबाजी का आरोप. शाकिब अल हसन को आउट दिए जाने पर मचा बवाल

विराट की कप्तानी में खेले है केवल 7 टी20I, रोहित के नेतृत्व में मिले है कई मौके

आंकड़ों की बात करे तो उन्होंने विराट की कप्तानी में केवल 7 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 43 की औसत से 131 रन बनाए हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव ने रोहित की कप्तानी में अभी तक 28 टी 20I मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 46 की औसत से 1068 रन बनाए हैं।

इसमें 1 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। ऐसे में आप कह सकते हैं ये खिलाड़ी विराट की कप्तानी में खेलने को तरस रहा था वहीं रोहित के नेतृत्व में इन्हे भरपूर मौके मिल रहे हैं।

साथ ही उनकी मौजूदगी टीम के मध्यक्रम को स्थिरता दे रहीं हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि सूर्यकुमार न केवल रोहित बल्कि अब हर किसी भारतीय क्रिकेट फैन के चहेते बन गए हैं। इस 360 डिग्री प्लेयर ने बहुत कम समय में अपनी जगह भारतीय टीम में पक्की कर ली हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM मैच में बने कुल 10 एतिहासिक रिकार्ड, भुवनेश्वर ने किया कमाल तो सूर्यकुमार ने रचा इतिहास