Placeholder canvas

विश्व कप में किया कमाल, स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाजों की उड़ाई धज्जियां, अब UP ने खरीदकर लगाया बड़ा दांव

इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सत्र के लिए आयोजित की जा रही नीलामी में उत्तर प्रदेश की फ्रेंचाइजी ने टीम इंडिया के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेलने वाली पार्श्वी चोपड़ा 10 लाख रुपए में खरीदा है। 16 साल की पार्श्वी चोपड़ा लेग ब्रेक गेंदबाजी करती हैं। डोमेस्टिक क्रिकेट में वह यूपी के लिए ही खेलती हैं।

यूपी के लिए खेलती है डोमेस्टिक क्रिकेट

पार्श्वी चोपड़ा उत्तर प्रदेश के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलती है। इस खिलाड़ी को हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए महिला टीम में स्थान मिला था। भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में सेफाली वर्मा के नेतृत्व में खिताब पर कब्जा जमाया था।

ये भी पढ़ें :WPL Auction: पाकिस्तान को बुरी तरह धोया अब ऑक्शन में मालामाल हुई 22 साल की स्टार, 2.20 करोड़ देकर इस टीम ने खरीदा

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ है जन्म

पार्श्वी चोपड़ा 10 मई 2006 को यूपी के बुलंदशहर में जन्मी थी। इनकी रूचि बचपन से ही क्रिकेट में थी। ऐसे में इन्होंने अपने क्रिकेटिंग करियर को संवारने के लिए एकेडमी का रुख किया। इसके बाद लगातार वह आगे बढ़ती गई और उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट में यूपी की टीम से खेलने का मौका मिला।

इस खिलाड़ी को नवंबर महीने में न्यूजीलैंड के खिलाफ अंडर-19 की टीम से t20 सीरीज में शिरकत करने का मौका मिला था। जहां पर उन्होंने तीन मुकाबले खेलकर 3 विकेट झटके थे। अब उन्हें विमेंस इंडियन प्रीमियर लीग में यूपी की टीम ने 10 लाख रुपए में खरीदा है।

बैटिंग ऑलराउंडर खिलाड़ी है चोपड़ा

उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली चोपड़ा राइट हैंड बैटर हैं। इसके अलावा वह राइट आर्म लेग ब्रेक गेंदबाजी भी करती हैं। अब यह विमेंस इंडियन प्रीमियर लीग में उत्तर प्रदेश के खेमे में नजर आएंगी। उनकी शानदार प्रदर्शन पर गौर करते हुए उन्हें 2023 में खेले गए अंडर-19 आईसीसी महिला विश्व कप के लिए टीम में जगह मिली थी।

पार्श्वी चोपड़ा ने अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप में भारत के लिए 6 मैच खेलकर 12 विकेट झटके। उन्होंने अपनी गेंदबाजी के दम पर बल्लेबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाई। इतना ही नहीं भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप पार्श्वी चोपड़ा ने लिए।

ये भी पढ़ें :नीता अंबानी की टीम ने चला तगड़ा दांव, विराट कोहली की तरह रन बरसाने वाली मैच विनर खिलाड़ी को 5 गुना अधिक दाम देकर खरीदा