Placeholder canvas

UP Lockdown: पूरे यूपी में रविवार को रहेगा लॉकडाउन, मास्क न लगाने पर 10 हजार तक का जुर्माना

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत अब उत्तर प्रदेश में रविवार को वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है।

इस दौरान पूरे प्रदेश के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को बंदी रहेगी, हालांकि आवश्यक सेवाओं चालू रहेगी। इसके अलावा बाकी चीजें जैसे बाज़ार-दफ़्तर को बंद रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि इस दिन व्यापक सेनेटाइजेशन अभियान चलेगा।

1 8

वहीं अगर कोई शख्स बगैर मास्क के पकड़ा जाता है तो एक हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, सीएमओ और टीम-11 के सदस्यों साथ समीक्षा बैठक के बाद यह फैसला किया। प्रदेश के सभी ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में रविवार को साप्ताहिक बन्दी होगी।

प्रदेश में सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही मास्क नहीं लगाने पर पहली बार एक हजार का जुर्माना और दूसरी बार में दस हजार का जुर्माना भरना होगा।