Placeholder canvas

रोहित vs कोहली vs धोनी : जानिए कौन है टी20 में बेहतर कप्तान, आंकड़े दे रहें गवाही

एक विषय पर बहुत पहले से चर्चा की जा रहीं हैं कि आखिर महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा में से कौन बेहतर टी 20I कप्तान हैं। रोहित शर्मा जबसे भारत के पूर्णकालीन कप्तान बने हैं टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं। टीम टी20I में लगभग सारे मैच जीत रहीं है। आज हम बात करेंगे रोहित, विराट और महेंद्र सिंह धोनी के बतौर कप्तान आंकड़ों की।

महेंद्र सिंह धोनी

images 5 1

महेंद्र सिंह धोनी को सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक माना जाता हैं। महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में भारत एक मात्र टी 20I वर्ल्ड कप जीता हैं। ये टी20I का पहला संस्करण था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 72 टी 20I मैच खेले हैं। जिसमें उन्हें 41 में जीत और 28 में हार का सामना करना पड़ा हैं। महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में जीत प्रतिशत 59.28 हैं।

विराट कोहली

images 6 1

इसमें कोई दो राई नहीं है की विराट कोहली ने भारत की टीम को एक बहुत अच्छे स्तर पर ला दिया। विराट के नेतृत्व में टीम ने दुबारा एग्रेसिव क्रिकेट खेलना शुरू किया। पर किस्मत की बात करें तो विराट की कप्तानी में टीम आज तक कोई आईसीसी इवेंट नहीं जीत पाई हैं। टीम ने उनकी कप्तानी में कुल 50 टी 20I मैच खेले हैं। जिसमें भारत को 30 में जीत मिली हैं। साथ ही 16 में हार का सामना करना पड़ा हैं। उनका जीत प्रतिशत 64.58 प्रतिशत हैं।

रोहित शर्मा

images 7

रोहित शर्मा टीम के लिए एक बेहतरीन कैप्टन साबित हो रहें है। उनके द्वारा लिए गए लगभग हर निर्णय टीम के पक्ष में जा रहा हैं। उनके आंकड़े भी ये ही बयां करते हैं। रोहित ने आज तक 34 मैच में टी20I में टीम का नेतृत्व किया है। जिसमें भारत ने 27 जीते हैं और 6 हारे हैं। उनका जीत प्रतिशत 81.81 हैं।

आंकड़ों की बात करे तो अभी तक रोहित टी 20I में सबसे सफल कैप्टन साबित हो रहें हैं। ये देखने वाली बात होगी की लॉन्ग टर्म में वह किस तरह से कप्तानी करते हैं।

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2022 : पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी नज़र आ सकती हैं भारत की प्लेइंग 11, देखें संभावित लिस्ट