Placeholder canvas

क्या विराट कोहली आउट नहीं थे? आरसीबी ने MCC के नियम का हवाला देते हुए दी प्रतिक्रिया

IPL 2022 में शनिवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में उस वक्त एक विवाद पैदा हो गया, जब RCB के पूर्व कप्तान Virat Kohli को एलबीडब्ल्यू आउट दिया गया।

यह मामला 19वें ओवर का है। जब डेवाल्ड ब्रेविस मुंबई की तरफ से गेंदबाजी कर रहे थे। पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील हुई। पहले मैदानी अंपायर ने आउट करार दिया तो इसपर Virat Kohli ने रिव्यू मांगा।

इसके बाद जब थर्ड अंपायर ने रिप्ले में देखा तो उसमें गेंद बल्ले और पैड पर एक साथ लगते हुए नजर आयी। थर्ड अंपायर ने Virat Kohli को आउट करार दिया। थर्ड अंपायर द्वारा दिए गए इस फैसले से साफ तौर पर Virat Kohli नाराज दिखायी दिए।

अब इस मुद्दे पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से प्रतिक्रिया दी है, जिसमें ट्वीट करते हुए RCB ने लिखा,”हम एलबीडब्ल्यू के फैसलों के लिए क्रिकेट के एमसीसी कानूनों को पढ़ रहे थे, दुर्भाग्यपूर्ण है कि विVirat Kohli को शानदार पारी के बाद निराश होकर वापस लौटना पड़ा।” इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने MCC नियमों के मुताबिक 36.2.2 को भी सामने रखा।

गौरतलब है कि एमसीसी के नियम 36.2.2 के मुताबिक अगर गेंद बल्लेबाज के शरीर और गेंद से एक साथ संपर्क करने पर यह माना जाना चाहिए कि गेंद ने पहले बल्ले को छुआ है। ऐसे में नियम के मुताबिक विराट कोहली आउट नहीं थे।

आपको बता दें, आईपीएल 2022 के 18वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए 7 विकेट से मुंबई इंडियंस को मात दे दी। आईपीएल 2022 के इस सीजन में लगातार चौथा मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस के लिए आगे का सफर काफी कठिन हो चुका है।