Placeholder canvas

विराट कोहली vs रोहित शर्मा: न्यूजीलैंड के खिलाफ कौन साबित हो सकता है भारत के लिए तुरूप का इक्का

भारत ने विश्व कप में आज तक न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 2 टी20 मैच खेले हैं, दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने अभी तक ICC टूर्नामेंट में 2003 के बाद से न्यूज़ीलैंड को नहीं हराया है। इसलिए भारत के लिए ये मैच जीतना काफी मुश्किल साबित हो सकता है।

भारत के पास टी20 के दो महान बल्लेबाज मौजूद है। उनका न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चलना बहुत जरूरी है। आंकड़ों के हिसाब से विराट कोहली और रोहित में से कौन न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तुरुप का इक्का साबित हो सकता है।

विराट कोहली

images 2021 10 28T131630.803

T20I में, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ ज्यादा नहीं खेली है। इन दोनों देशों के बीच केवल 16 टी20 मैच खेले गए है। नतीजतन, T20 प्रारूप में विराट कोहली के पास NZ के खिलाफ ज्यादा मैच नहीं हैं। लेकिन इन 9 मैचों में वह खुद को भारतीय T20I क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा साबित करने में कामयाब रहे हैं।

खेले गए 9 परियों में कोहली ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 302 रन बनाए है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ उनका हाईएस्ट स्कोर 70 है।

ये भी पढ़ें- विराट कोहली की वो 3 गलतियां, जो बनी पाकिस्तान के खिलाफ शर्मनाक हार का कारण

उनका स्ट्राइक रेट 145.89 है जो टी20ई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने वाले अन्य महान बल्लेबाजों की तुलना में काफी बेहतर है। हालांकि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका कोई शतक नहीं है।

जब T20I की बात आती है, तो न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी ने कोहली के खेल पर प्रभाव डाला है। हालांकि कोहली स्पिन गेंदबाजों से निपटने में बेहतरीन हैं, लेकिन उन्होंने सोढ़ी के सामने काफी संघर्ष किया है।

न्यूजीलैंड का यह स्पिनर कोहली को 2 बार आउट कर चुका है।

रोहित शर्मा

1 25

 

रोहित शर्मा कीवी टीम के खिलाफ T20I मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। भारतीय T20I टीम के उप-कप्तान ने 13 पारियों में 137.95 के स्ट्राइक रेट से 338 रन बनाए हैं।

शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2021 मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए थे। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका शानदार रिकॉर्ड उन्हें एक बड़े टी20 विश्व कप मैच में भारतीय टीम के लिए यादगार पारी खेलने के लिए प्रेरित करेगा।

ये भी पढ़ें- मोहम्मद आमिर को ट्वीटर पर भिड़ना पड़ा भारी, फिक्सर को सिक्सर कहकर भज्जी ने कायदे से धो डाला

रोहित शर्मा साबित ही सकते है तुरुप का इक्का

1 75

 

अगर आंकड़ों की बात की जाए तो विराट और रोहित दोनों के ही आकड़ें न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अच्छे रहें हैं। रोहित सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में से हैं इसलिए माना जा सकता है की रोहित का फॉर्म न्यूज़ीलैंड के खिलाफ गेम चेंजिंग हो सकता है।