Placeholder canvas

कब, कहां और कैसे देखें आईपीएल 2023 के नीलामी का LIVE स्ट्रीमिंग, जानिए यहां

आईपीएल 2023: हाल में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा 2023 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट दे दी गई हैं।

शुरुआत में, कुल 991 पंजीकरण कराने वाले खिलाड़ियों में से 369 खिलाड़ियों को BCCI द्वारा शॉर्टलिस्ट किया गया था।

बाद में, आईपीएल से जुड़ी सभी फ्रेंचाइजी ने 36 और खिलाड़ियों को जोड़ने का अनुरोध किया तब बीसीसीआई द्वारा यह संख्या 405 कर दी गई। इन पूरी लिस्ट में 273 भारतीय और 132 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

कुछ बड़े नाम शामिल है, इन खिलाड़ियों पर होगी सभी की निगाहें (आईपीएल 2023) 

आईपीएल 2023 की नीलामी में बेन स्टोक्स, मयंक अग्रवाल, कैमरुन ग्रीन, जो रूट, सिकंदर रज़ा आदि जैसे कुछ बड़े नाम शामिल हैं। हर फ्रेंचाइजी की नज़र इन कुछ खिलाड़ियों पर पक्का होगी। अब ये बात तो 23 दिसंबर के बाद ही साफ होगी कि कौनसी टीम के हाथों ये बड़े खिलाड़ी लगते हैं।

ये भी पढ़ें- आईपीएल 2023 से पहले मुंबई इंडियंस ने चली तगड़ी चाल, आरसीबी के इस धाकड़ खिलाड़ी को अपने टीम में किया शामिल

सनराइजर्स हैदराबाद के पास है सबसे ज्यादा पर्स मनी (आईपीएल 2023)

सनराइजर्स हैदराबाद के पास फिलहाल सबसे ज्यादा पर्स मनी है। टीम ने हाल में अपने कप्तान केन विलियमसन को रिलीज किया था। उनके पास 42.25 करोड़ रुपए बचे हुए हैं। जिसके चलते उनके पास सबसे अच्छी टीम बनाने की सबसे ज्यादा संभावना हैं। देखना होगा कि इस पर्स मनी से वह सबसे अहम खिलाड़ी बेन स्टोक्स को अपने टीम में ला पाते है या नहीं।

वही इसके बाद पंजाब किंग्स जिन्होंने अपने कप्तान मयंक को रिलीज किया था के पास 32.20 करोड़ रुपए हैं। जबकि सबसे कम पर्स मनी कोलकाता नाइट राइडर्स के पास शेष हैं। उनके पास 7.05 पर्स मनी शेष हैं।

आइए जानते है कब कहां और कैसे देख सकते है आप ये आईपीएल 2023 के लिए मिनी नीलामी

कब होगा आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन

आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा ये इवेंट दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा।

कहां और कैसे देखे आईपीएल 2023 नीलामी

आईपीएल 2023 नीलामी आप टीवी – पर स्टार स्पोर्ट्स इंडिया पर देख सकते है। वहीं इस नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा में की जायेगी।

ये भी पढ़ें- ईशान किशन की तरह ये 2 धाकड़ बल्लेबाज रणजी ट्राॅफी में मचा रहे तहलका, अब ठोका टीम इंडिया में एंट्री का दरवाजा