Placeholder canvas

IND vs SL : टी20 में किस बल्लेबाज के नाम है सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड? देखिए लिस्ट

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 24 फरवरी से तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। भारतीय टीम ने हाल ही में विंडीज का T20 में 3-0 से सफाया किया है। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम अब श्रीलंका के खिलाफ भी यही प्रदर्शन दोहराना चाहेगी।

तीन टी-20 मैचों की सीरीज जीतने के लिए भारत और श्रीलंका की टीमें आपस में जद्दोजहद करेंगी मगर इस दौरान भारत और श्रीलंका के खिलाड़ी एक अन्य लड़ाई में भी देखेंगे और यह कोई दूसरी लड़ाई नहीं बल्कि छक्के लगाने की जंग है।

सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में नंबर वन है कुशल परेरा

kushal parera1

भारत और श्रीलंका के बीच अब तक खेले गए टी-20 मुकाबलों में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड श्री लंका के कुशल परेरा (Kushal Perera) के नाम पर दर्ज है। इस श्रीलंकाई खिलाड़ी ने टीम इंडिया के खिलाफ ट्वेंटी-20 मुकाबले खेलकर कुल 14 छक्के जड़े हैं।

रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं कुशल परेरा का रिकॉर्ड

rohit eden1

श्रीलंका और टीम इंडिया के बीच सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर नाम आता है भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी कुशल परेरा की तरह ही अब तक श्रीलंका के खिलाफ कुल 14 सिक्स लगाए हैं।

मगर रोहित शर्मा ने 14 सिक्सर लगाने के लिए कुशल परेरा से अधिक मुकाबले खेले हैं। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने कुल 15 मुकाबले खेल कर 14 से जुड़े हैं। मगर अब रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड को अपने नाम पर दर्ज करा सकते हैं।

नंबर 3 पर दर्ज है शिखर धवन का नाम

shikhar fifty

सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में भारत और श्रीलंका के खिलाड़ियों में से शिखर धवन (Shikhar Dhawan)
का नाम तीसरे नंबर पर आता है।

मगर गौर करने वाली बात यह है कि शिखर धवन श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज में टीम में शामिल नहीं है। बाएं हाथ के इस भारतीय बल्लेबाज ने 12 मैच खेलकर 12 छक्के लगाएं हैं।

चौथे नंबर पर आते हैं सिक्सर किंग

Yuvraj Singh

बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने श्रीलंका के खिलाफ सबसे अधिक छक्के मारने की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया हुआ है। सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह इस मामले में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। युवी ने साल 2009 से लेकर 2016 तक श्रीलंका के विरुद्ध कुल 9 T20 मुकाबला खेल कर 11 छक्के लगाए हैं।

केएल राहुल को पीछे छोड़ सकते हैं श्रीलंकाई कप्तान

dasun kl

भारत के दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल और श्रीलंका के मौजूदा कप्तान दसुन शनाका के नाम पर 10-10 छक्के मारने का रिकॉर्ड दर्ज है। केएल राहुल आठ मुकाबले खेलकर श्रीलंका के खिलाफ 10 छक्के लगाए हैं।

दूसरी तरफ दासुन शानका शनाका 15 मैच में भारत के खिलाफ 10 छक्के लगाने में सफलता पाई है। आपको बता दें कि केएल राहुल चोट के चलते इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में श्रीलंकाई कप्तान के पास छक्कों के मामले में केएल राहुल को पीछे छोड़ने का बेहतरीन मौका है।

ये भी पढ़ें- IND vs SL : पहले T20 में ऐसा हो सकता हैं Team India का बल्लेबाजी क्रम, नंबर-5 पर मिल सकता है IPL स्टार को मौका