Placeholder canvas

पृथ्वी शॉ के साथ देखी गई मिस्ट्री गर्ल आखिर कौन हैं? जानिए क्या है दोनों का रिश्ता

टीम इंडिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) मौजूदा समय में भारतीय टीम से बाहर हैं। मगर घरेलू क्रिकेट में उनकी मौजूदगी फैंस का मनोरंजन कर रही।

क्रिकेट के अलावा पृथ्वी शा सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहते हैं। पृथ्वी शॉ ने हाल के दिनों में अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पेज पर एक लड़की के साथ अपनी फोटो साझा की। जिसके बाद देखते ही देखते उनकी फोटो वायरल हो गई।

पृथ्वी शॉ के साथ फोटो में दिख रही लड़की कौन है इस बारे में चर्चाओं का दौर चला। लोग देखते ही देखते पृथ्वी शॉ के साथ खड़ी लड़की को मिस्ट्री गर्ल बताने लगे। और सोशल मीडिया पर लोग इस बारे में जानने के लिए उत्सुक हो।

इतना ही नहीं पृथ्वी शॉ ने फैंस का सस्पेंस उस दौरान बढ़ा दिया जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो साझा करते हुए क्रेडिट फोटो में साथ खड़ी लड़की को दिया। इतना ही नहीं पृथ्वी शॉ ने फोटो के साथ हर्ट वाली इमोजी भी साझा की।

लोगों को मिल गया जवाब !

पृथ्वी शॉ के साथ फोटो में को लड़की है उसके बारे में सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें तैरने लगी। कुछ यूजर्स फोटो में पृथ्वी शॉ के साथ खड़ी लड़की को उनकी गर्लफ्रेंड बताने लगे। कुछ लोग दो चार कदम और आगे निकल गए और कहने लगे कि पृथ्वी शा इस लड़की को डेट कर रहें हैं।

ऐसे में हम आपको बताते चलें कि यह सारे सवालों का जवाब नहीं मिला लेकिन पृथ्वी शॉ ने अपनी पोस्ट के जरिए स्पष्ट कर दिया है कि फोटो में उनके साथ खड़ी लड़की उनकी गरबा टीचर है।

निधि तापड़िया हैं पृथ्वी शॉ के साथ फोटो में

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को गरबा की ट्रेनिंग देने वाली लड़की का नाम निधि तपाड़िया (Nidhi Tapadiya) है। भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शा ने गरबा टीचर के साथ जिस फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया था।

उस फोटो के कैप्शन में पृथ्वी शॉ ने लिखा,”मुझे गरबा स्टेप सिखाने के लिए धन्यवाद।” आपको बताते चलें कि तस्वीर में पृथ्वी शॉ और निधि तपाडिया के साथ माता की भी तस्वीर दिख रही है और दोनों फोटो में हाथ जोड़े देखे जा सकते हैं।

सेलिब्रिटी है निधि कपाड़िया

आपको बताते चलें कि पृथ्वी शॉ के साथ जो फोटो में साथ खड़ी नजर आ रही हैं वह और कोई नहीं बल्कि निधि कपाड़िया हैं। निधि कपाड़िया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

निधि कपाड़िया मॉडलिंग और विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं। साथ ही निधि कपाड़िया CID धारावाहिक में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उनके कई एल्बम भी आ चुकी हैं। निधि का पहला गाना ‘जट्टा कोका’ था।