Placeholder canvas

IND vs SL : 3 कारण, जिसके चलते श्रीलंका के खिलाफ दूसरे T20 में भारत को मिली रोमांचक जीत; आखिरी सबसे अहम

श्रीलंका को 7 विकेट से हरा कर भारत ने चल रही टी20I श्रृंखला में अजय बढ़त बना ली हैं। भारत ने मैच 7 विकेट से 17 गेंद शेष रहते अपने नाम किया। जीत के लिए 183 रनों के पीछा भारत ने मात्र 17.1 ओवर में कर दिखाया।

भारत की इस जीत के ये रहें तीन प्रमुख कारण

1. श्रेयस अय्यर की ताबोडतोड़ पारी

184 रनों का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत काफी खराब रही। जब कप्तान रोहित महज 1 रन बना कर आउट हो गए। उनके बदले बल्लेबाजी करने आए श्रेयस ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

उन्होंने अपनी पारी के दौरन 6 चौके और और 4 छक्कों की मदद से केवल 44 गेंदों पर नबाद 74 रन बनाए। जिसकी बदौलत भारत इतने बड़े टोटल का पीछा आसानी से कर पाया।

2. संजू सैमसन और श्रेयस के बीच की साझेदारी

भारत ने 44 रन के स्कोर पर अपने दोनों सालामी बल्लेबाजों को गवां दिया था। ऐसे में श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन के ऊपर काफी जिम्मेदारी थी। दोनों ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। दोनों के बीच 84 रनों की साझेदारी हुई। खास बात ये रही कि ये 84 रन केवल 47 गेंदों पर आए।

श्रेयस ने मात्र 44 मात्र 44 गेंदों पर 74 रन बनाए। वहीं संजू सैमसन ने 25 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली। खास बात ये रही की आउट होने से पहले संजू ने 12वे ओवर में 3 छक्के और 1 चौका लगाकर मैच का रूख ही बदल दिया।

3. रोहित शर्मा का मास्टर स्ट्रोक

संजू सैमसन के आउट होने के बाद भी भारत को जीत के लिए 7 ओवर में 54 रन चाहिए थे। ऐसे में रोहित शर्मा ने दीपक हुड्डा या वैंकटेश को न भेज कर रविन्द्र जडेजा को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेज मास्टर स्ट्रोक खेला। उनकी ये चाल भारत के काम आयी क्योंकि जडेजा ने आते ही शॉट खेलना शुरू किया।

उन्होंने अपना खाता भी चौके के साथ खोला। मात्र 18 गेंदों पर जडेजा ने 7 चौके और 1 छक्के से 45 रन बनाए। जिसके चलते भारत ने ये मैच 17 गेंद शेष रहते ही अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें- IND vs SL: दूसरे टी20 में बने 10 बड़े रिकॉर्ड, श्रेयस अय्यर ने किया कमाल तो रोहित शर्मा ने रचा इतिहास