Placeholder canvas

भारत को मिले धोनी और युवी जैसे 2 बिग हिटर, खड़े-खड़े लगाते छक्के, अकेले दम पर जिताने की रखते क्षमता

युवराज सिंह और महेंद्र के होते हुए भारतीय टीम ने अपने नाम दो विश्व कप किए। 2007 में जहां टीम ने टी 20 वर्ल्ड को जीता। वहीं 2011 में टीम ने 50 ओवर वर्ल्ड कप अपने नाम किया।

इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी बिग हिटिंग के दम पर इन दोनों विश्व कप में बेहद अहम योगदान दिया। युवराज ने जहां एक ही मैच में एक ही ओवर में 6 छक्के लगाए। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने डेथ ओवर में अपनी हेलीकॉप्टर शॉट से अंत के ओवर में कई अहम रन जोड़े। साथ ही बहुत सफल चेस में भारत को जीत दिलाई।

शुभमन गिल में आती है युवराज सिंह की छवि नज़र

अब भारतीय टीम में इन दोनों जैसे ही खिलाड़ियों की एंट्री हो गई है। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव खड़े खड़े छक्के लगाने में माहिर हैं। जहां शुभमन गिल अपने गुरु युवराज सिंह की तरह खड़े खड़े लम्बे छक्के लगाते हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs SL: सीरीज जीतने के बाद गदगद हुए रोहित शर्मा, विराट कोहली नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बताया सबसे बड़ा मैच विनर

वह अपने दम पर अकेले मैच भी जीतने का दमखम रखते है। हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगा उन्होंने ये साबित किया। शुभमन अभी तक 19 ओडीआई मैच में 22 छक्के लगा चुके है। वह तेज गति से रन बनाने में विश्वास रखते हैं।

सूर्यकुमार के नाम है 45 टी 20I में 92 छक्के

वहीं महेंद्र सिंह धोनी की तरह की सूर्यकुमार चौके से ज्यादा छक्के मारने में विश्वास रखते है। बड़े से बड़े गेंदबाज इन दोनो के सामने घुटने टेक देते है। दोनों ने अपने अकेले दम पर भारत को बहुत मैच जीतने में मदद की हैं।

सूर्यकुमार यादव अभी तक 45 टी 20I में 92 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने भारत को न जाने कितने मैच अकेले दम पर जीताए हैं। सूर्यकुमार का स्ट्राइक रेट टी 20I में 180 से भी ज्यादा का हैं। सूर्यकुमार फिलहाल टी 20I में आईसीसी रैंकिंग में सबसे ऊपर है। यादव ग्राउंड के हर एक कोने में शॉट लगा सकते है।

ये भी पढ़ें- काव्या मारन की टीम ने जिस खिलाड़ी को बनाया हीरा, अब वो गेंद से कहर बरपाकर टीम इंडिया के लिए बन चुका मैच विनर प्लेयर