1 36

यूएई में एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। दरअसल आज यूएई के राष्ट्रीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि संयुक्त अरब अमीरात के दुबई और अबूधाबी में धुंध भरी सुबह होगी। इसके अलावा दुबई के अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, अल अवीर और अल मिनहद क्षेत्र के आसपास हल्का धुंध छाया रहने की संभावना है। इसकी वजह से विजिबिलिटी कम हो सकती है। वहीं कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने की भी उम्मीद है।

ऐसे में मौसम विभाग ने यातायात के दौरान चालकों को साव/धानी बर/तने को कहा है क्योंकि यह देखा जाता है कि धुं/ध और विजिबिलिटी कम होने की वजह से सड़क पर हा/दसे होने का खत/रा बढ़ सकता है।इसकी वजह से वाहन चालक खराब दृश्यता के साथ कोहरे की संभावना के कारण यातायात नियमों का पालन करें।

NCM के अनुसार, ऐसी परिस्थितियां सुबह 4 बजे से आज सुबह 9 बजे तक जारी रहने की उम्मीद है। इसके अलावा 20 से 30 किमी प्रति घंटा से लेकर 38 किमी प्रति घंटा तक हवा चलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं अमीरात में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद हैं।यहां पर औसत तापमान से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।  अरब की खाड़ी और ओमान सागर में आमतौर पर शांत रहने की उम्मीद है।

यूएई के मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अ/लर्ट के अनुसार, देश के कई हिस्सों में धुंध और कोहरा बुधवार सुबह 9 बजे तक रहने की उम्मीद है, हालांकि कहा जा रहा है कि इसके बाद से मौसम में सुधार आएगा और धुं/ध और कोहरा कम होने लगेंगे।

इससे आम लोगों को सड़क यातायात के दौरान आने जाने में भी दिक्क/तों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं NCM के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरत के अंदरूनी हिस्सों में आने वाले समय में हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं। इसके कारण वातावरण मे आर्द्रता बढ़ सकती है। ऐसे में तापमान में भी थोड़ी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।