भारत को साल 2011 में World Cup चैंपियन बनाने वाले 10 खिलाड़ी ले चुके हैं संन्यास, बस यह खिलाड़ी अभी भी खेल रहा क्रिकेट
भारत को साल 2011 में World Cup चैंपियन बनाने वाले 10 खिलाड़ी ले चुके हैं संन्यास, बस यह खिलाड़ी अभी भी खेल रहा क्रिकेट

World Cup Winner: भारतीय क्रिकेट टीम ने आखिरी बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2011 में वनडे विश्वकप जीता था। इसके साथ भारतीय टीम ने पहली बार भारत की सरजमीं पर विश्व कप अपने नाम किया था।

जिसके बाद पिछले 12 सालों से भारतीय टीम ने अभी तक एक भी विश्व कप नहीं जीता है। विश्व कप 2011 का फाइनल मुकाबला बहुत ही ज्यादा रोमांचक हुआ था इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना श्रीलंका क्रिकेट टीम से हुआ था।

श्रीलंका को हराकर चैंपियन बना था भारत

वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मैच में भारतीय टीम का सामना वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका क्रिकेट टीम से हुआ था। इस मैच को भारतीय क्रिकेट टीम ने 10 गेंदें शेष रहते श्रीलंका को छह विकेट से हराया था। जिस कारण भारतीय टीम पहली बार अपनी सरजमीं पर चैंपियन बनी थी।

Read More-“ज्यादा पैसा होता है तो..”, भारतीय खिलाड़ियों पर जमकर बरसे कपिल देव, दिया ये बड़ा बयान

लेकिन आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम को साल 2011 में चैंपियन बनाने वाली टीम की प्लेइंग इलेवन के 10 खिलाड़ियों ने अब संयास ले लिया है। यह 10 खिलाड़ी भारत की तरफ से क्रिकेट खेलते हुए नजर नहीं आते हैं। बल्कि इन 11 खिलाड़ियों में एक ऐसा भी खिलाड़ी है। जो अभी भी क्रिकेट खेल रहा है।

विराट कोहली अभी भी खेल रहे हैं क्रिकेट

आपको बता दें कि वनडे विश्व कप 2011 के फाइनल मैच की प्लेइंग इलेवन में भारतीय टीम की तरफ से विराट कोहली भी हिस्सा थे। जिसके बाद विराट कोहली अब भारतीय टीम की तरफ से कर फिर से वर्ल्ड कप 2023 खेलने जा रहे हैं।

विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के माध्यम से अनोखे खिलाड़ी हैं जिन्होंने तीन वर्ल्ड कप खेले हैं। विराट कोहली की उम्र 34 साल है और विराट कोहली की मौजूदा फिटनेस को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है। कि साल 2027 में भी विराट कोहली भारतीय टीम की तरफ से वर्ल्ड कप खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Read More-IND vs WI 2023: दूसरे टी20 में ऐसे नजर आ सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, देखें संभावित लिस्ट