Placeholder canvas

IND vs SA मैच में बने 12 एतिहासिक रिकाॅर्ड; ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने Suryakumar Yadav

IND vs SA: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच हुए मैच को साउथ अफ्रीका की टीम ने 5 विकेट से अपने नाम कर लिया हैं। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ग्रुप 2 में शीर्ष पर पहुंच गया हैं।

साउथ अफ्रीका की टीम ने डेविड मिलर और एडन मार्क्रम के अर्धशतक के बदौलत ये मैच अपने नाम किया। साथ ही गेंदबाजी में लूंगी निगिडी ने कमाल करते हुए इंडिया के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त किया।

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच मैच में बने कुल 12 एतिहासिक रिकाॅर्ड

1. सुपर 12 में ग्रुप 2 में दक्षिण अफ्रीका अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।

2. भुवनेश्वर कुमार ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 10 ओवर में 43 डॉट गेंदें फेंकी हैं।

3. अर्शदीप सिंह ने रोसाउव को अभी तक टी20I में पांच गेंद डाली हैं। जिसमें एक भी रन नहीं दिया है और तीन बार उनका विकेट लिया हैं।

4. अर्शदीप सिंह ने इस वर्ल्ड कप में दो बार पहली गेंद पर विकेट लिए है। एक पाकिस्तान के खिलाफ और आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ।

5. 2022 में सूर्यकुमार यादव ने 26 टी 20I इनिंग में 42 के औसत से 935 रन बना लिए हैं। आज उन्होंने इस साल अपना 8वां अर्धशतक लगाया।

6. सूर्यकुमार यादव के नाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 टी 20I पारियों में तीन अर्धशतक हैं।

7. विराट कोहली ने टी20I वर्ल्ड कप में 1000 रन पूरे कर लिए है।

8. आज बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने 2022 में टी20I में 7वां मैच हारा है। ये किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा एक वर्ष ने सबसे अधिक हैं।

9. T20I में नंबर 5 या उससे नीचे ऑर्डर पर सर्वाधिक 50+ स्कोर:

7 – डेविड मिलर🇿🇦
6 – इयोन मोर्गन🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿
6 – शोएब मलिक🇵🇰

10. यह पहला पुरुष T20 विश्व कप मैच है जिसमें नंबर 4 या उससे नीचे बैटिंग ऑर्डर पर तीन या अधिक 50+ स्कोर हैं।

सूर्यकुमार यादव 68
एडेन मार्कराम 52
डेविड मिलर 59*

11. सूर्यकुमार यादव नंबर 4 या उससे नीचे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए एक कैलेंडर वर्ष में 1000 टी 20 रन बनाने वाले पहले भारतीय हैं।

12. विराट कोहली टी20I विश्व कप में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि मात्र 22 इनिंग में हासिल की हैं।